Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Naresh Bansal उत्तराखंड में सांसद के फर्जी इंटर्नशिप का खुलासा

Naresh Bansal उत्तराखंड में सांसद के फर्जी इंटर्नशिप का खुलासा

November 2, 2025
admin

Naresh Bansal उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन (LinkedIn) पर एक फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने सांसद की फोटो और नाम का दुरुपयोग करते हुए खुद को उनके कार्यालय से जुड़ा दिखाया और युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर के नाम पर ठगने की कोशिश की.

 

जानकारी के अनुसार, इस फर्जी पेज पर दावा किया गया कि इच्छुक युवा सांसद नरेश बंसल के कार्यालय में इंटर्नशिप कर सकते हैं. इसके बदले में उन्हें संसद भवन घूमाने, गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दिलवाने और संसदीय प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का मौका देने जैसे आकर्षक वादे किए गए. ठगों ने युवाओं से आवेदन शुल्क और औपचारिकताओं के नाम पर पैसे भी मांगे.जब कुछ आवेदकों ने इस संदिग्ध पेज की सच्चाई जानने के लिए सीधे सांसद कार्यालय से संपर्क किया, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. सांसद नरेश बंसल के कार्यालय ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और मुकदमा दर्ज किया गया.

सांसद के फोटो और नाम का इस्तेमाल कर की ठगी

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें एक सार्वजनिक प्रतिनिधि के नाम और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग किया गया है. उन्होंने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि आरोपितों ने युवाओं के सरकारी संस्थानों के प्रति विश्वास और उत्साह का फायदा उठाने की कोशिश की. ठगों ने सांसद की असली तस्वीरें और आधिकारिक जानकारी का इस्तेमाल कर भरोसा जीतने का प्रयास किया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस Naresh Bansal

पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से फर्जी अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही लिंकडिन प्रशासन को पत्र भेजकर उस अकाउंट से संबंधित आईपी एड्रेस और यूजर डिटेल्स मांगी गई हैं ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके.

अधिकारियों ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की इंटर्नशिप, नौकरी या सरकारी अवसर से जुड़े प्रस्तावों पर बिना पुष्टि भरोसा न करें. ऐसे किसी संदिग्ध लिंक या पेज की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें ताकि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके.पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान होते ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले आरोपी दस बार सोचे.

Tags: fake internship, LinkedIn fake account, naresh bansal fake LinkedIn internship, naresh bansal linkdin fake internship, नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज, फर्जीवाड़े का खुलासा सांसद नरेश बंसल, सांसद नरेश बंसल, सांसद नरेश बंसल के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

Husband Wife viral video पति-पत्नी के प्यार की सवारी ने जीता दिल
Diaper Side Effects बच्चों को डायपर से किडनी फेल !
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM
https://shininguttarakhandnews.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4

Recent Comments

  • DonaldGal on Online Blackmailing : इस अनजान लड़की के हसीन ऑफर में मत फंस जाना ! 1 Crime World
  • промокод на мелбет при регистрации on Major Bina Tiwari In Turkey : उत्तराखंड की मेजर बिटिया को तुर्किये का सलाम ! 1 Great World
  • DonaldGal on ICC Women World Cup 2022 : टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च को पाकिस्तान के साथ
  • EdithRAr on Desi Jugaad : गेंहू काटने का देसी जुगाड़ दिमाग घुमा देगा 1 amazing video
  • Melvinpield on Old Age Pregnancy Case : शादी के 54 साल बाद बुजुर्ग के घर गुंजी किलकारी – Positive World

Related Posts

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून धर्म संस्कृति पर्यटन राजनीति राष्ट्रीय रोजगार लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Satpal Maharaj विधान सभा में शादी ! मंत्री के बयान पर बवाल

March 12, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून धर्म संस्कृति पर्यटन राजनीति राष्ट्रीय रोजगार लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Dhami on Gairsain गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री

March 12, 2026
admin
अजब गज़ब ख़बरें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ देहरादून राजनीति राष्ट्रीय रोजगार लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Firewood and LPG लकड़ी पर खाना पकाओ – बीजेपी मंत्री का ऑफर

March 12, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ देहरादून राजनीति राष्ट्रीय रोजगार लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

India LPG Shortage महिलाओं ने सड़कों पर गजब कर दिया !

March 11, 2026
admin

You Missed

Satpal Maharaj विधान सभा में शादी ! मंत्री के बयान पर बवाल

March 12, 2026
admin

Dhami on Gairsain गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री

March 12, 2026
admin

Firewood and LPG लकड़ी पर खाना पकाओ – बीजेपी मंत्री का ऑफर

March 12, 2026
admin

India LPG Shortage महिलाओं ने सड़कों पर गजब कर दिया !

March 11, 2026
admin

Recent Post

Satpal Maharaj विधान सभा में शादी ! मंत्री के बयान पर बवाल

March 12, 2026
admin

Dhami on Gairsain गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री

March 12, 2026
admin

Firewood and LPG लकड़ी पर खाना पकाओ – बीजेपी मंत्री का ऑफर

March 12, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain