Trending News मक्कारी की हद – पुतले का अंतिम संस्कार

Trending News  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट श्मशान घाट पर गुरुवार सुबह एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया। यहां दो युवक एक कार में कफन में लिपटा शव लेकर पहुंचे और बिना किसी औपचारिक बातचीत के तुरंत अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। उनकी जल्दी–बाज़ी ने शुरू से ही पंडितों और मौजूद लोगों में संदेह पैदा कर दिया। दोनों युवकों ने जल्दबाज़ी में चिता सजाई और कफन में लिपटा शरीर उस पर रख दिया।

trending news
परंपरागत विधि के अनुसार पंडित ने मुखदर्शन करने को कहा तो दोनों युवक बहाने बनाने लगे। यह देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों को शंका हुई। तभी एक व्यक्ति, जिसे शव का आकार कुछ अलग लगा, हिम्मत करके आगे बढ़ा और कफन हटाया। जैसे ही कफन उठा, तो पूरा श्मशान घाट हक्का-बक्का रह गया। चिता पर किसी इंसान का शव नहीं, बल्कि प्लास्टिक से बना एक पूरा मानवाकृति पुतला पड़ा था।


बीमा धोखाधड़ी से लेकर तांत्रिक क्रिया तक चर्चा Trending News

यह दृश्य देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पंडित और मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन भीड़ ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद श्मशान घाट पर तरह-तरह के कयास लगने लगे। कुछ लोगों को शक है कि यह बीमा राशि हड़पने की साजिश हो सकती है।


कई लोगों ने इसे नकली मौत दिखाकर किसी अपराधी को बचाने की योजना से जोड़कर देखा। वहीं कुछ ग्रामीणों ने इसे किसी तांत्रिक अनुष्ठान का हिस्सा भी बताया। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है।पुलिस ने कार, मोबाइल फोन, कफन और प्लास्टिक पुतला सभी जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। पुतले की खरीद, इसे शव की तरह तैयार करना और श्मशान घाट तक लाने के पीछे की मंशा की गहन जांच हो रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।