IKO Kyokushin Kai-Kan भारत के क्योगुशिन कराटे समुदाय के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि सेंसई देव नाथ को IKO Kyokushin Kai-Kan का इंडिया ब्रांच चीफ़ नियुक्त किया गया है जिसे विश्व की नंबर 1 फुल-कॉन्टेक्ट कराटे संस्था माना जाता है।इस सम्मान के लिए शिहान आनंद लाल ने उनकी अनुशंसा की, और शिहान कात्सुहितो गोरेई ने उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें इस पद के योग्य माना। अंतिम स्वीकृति कान्चो शोकेई मात्सुई, प्रेसिडेंट द्वारा प्रदान की गई।

एक विशेष और यादगार अवसर पर शिहान आर्थर ने स्वयं उन्हें ब्रांच चीफ़ लाइसेंस प्रदान किया — जो सेंसई देव नाथ के जीवन का अत्यंत गर्वपूर्ण क्षण रहा।
40 से अधिक वर्षों की साधना के बाद, सेंसई देव नाथ ने कहा कि अब उनका उद्देश्य भारत में और मजबूत बनाना और सोसाई मसुतात्सु ओयामा की विरासत को आगे बढ़ाना है।

