Goa Nightclub Fire नाइट क्लब में आग के तांडव में मचाया हाहाकार

Goa Nightclub Fire गोवा की रात उस समय दहशत में बदल गई जब अरपोरा इलाके के एक नाइट क्लब में अचानक आग भड़क उठी. देर रात हुए इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शुरुआती जांच में आग की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रात में ही मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा Goa Nightclub Fire

हादसे की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा-“उत्तरी गोवा में हुई आग की घटना से अत्यंत दुखी हूं. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. पीड़ित परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं. ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में शक्ति दे. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं.” गोवा पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 4 पर्यटक, 14 स्टाफ सदस्य और 7 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इसके अलावा 6 लोग घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे का भयानक वीडियो आया सामने


पुलिस का कहना है कि रात 12:04 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर ब्लास्ट ही इसकी असल वजह है या किसी अन्य तकनीकी खराबी ने आग को हवा दी.मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है.

उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की रात हुए दर्दनाक हादसे का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नाइट क्लब के अंदर लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में कम से कम 25 कर्मचारियों की मौत हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह आग तेजी से फैलती है और पूरा क्लब धुएं व लपटों से भर गया है. दूर से सायरन की आवाज सुनाई दे रही है.


आग के बाद का दृश्य भी वीडियो में कैद

मामले पर गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लगी है. उन्होंने बताया कि घटना रात 12:04 बजे की है. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पा लिया गया है और 23 शव बरामद किए जा चुके हैं. घटना की विस्तृत जांच जारी है. एजेंसी ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें आग बुझने के बाद नाइटक्लब की इमारत के जले हुए हिस्से नजर आ रहे हैं. इमारत की खिड़कियां, दरवाज़े और आंतरिक हिस्सा पूरी तरह काले राख जैसे हो चुके हैं. क्लब का नाम Birch by Romeo Lane बताया जा रहा है, जो बेहद लोकप्रिय पार्टी स्पॉट माना जाता है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मीडिया से कहा— यह गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दुखद घटना है. प्राथमिक जांच में पाया गया है कि क्लब में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हुआ. ऐसी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने कहा कि हादसे की विस्तृत जांच होगी और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक की मौत नहीं हुई, अधिकतर मृतक क्लब के कर्मचारी थे जो अंदर कार्यरत थे.