Dehradun Police मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान हरिद्वार निवासी नर्सिंग छात्रा सपना चौधरी को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों को पुलिस ने सालावाला के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
दोनों में खूब हुई हाथापाई Dehradun Police
कूच के दौरान प्रदर्शन बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों के साथ हरिद्वार निवासी सपना चौधरी को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों में खूब हाथापाई हुई। अन्य बेरोजगारों ने भी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

आगे बढ़ने पर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान हरिद्वार निवासी सपना चौधरी को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों में खूब हाथापाई हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस सभी को हिरासत में लेकर एकता विहार स्थित धरनास्थल ले गई। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगार अधिकारियों ने दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। समर्थन देते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी कूच में शामिल हुए।

घटना पर अभ्यर्थियों ने क्या कहा?
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे बिना किसी अव्यवस्था और हिंसा के अपनी जायज मांग रख रहे थे. उनका कहना है कि नौकरी की मांग करना कोई गुनाह नहीं, फिर भी बार-बार छात्रों और युवा अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आती रहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी का ऐसा व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि यह युवाओं के मनोबल को भी तोड़ता है. घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा इस तरह का बल प्रयोग क्यों किया जा रहा है?

फिलहाल सपना चौधरी को मेडिकल के लिए बेरोजगारों ने दून अस्पताल भेज दिया है। नर्सिंग एकता मंच के मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत ने बताया कि बीते पांच नवंबर को परेड ग्राउंड में धरने के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरोजगारों को जबरन घसीटकर गाड़ी में लेकर गए। जल्द ही इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से करेंगे।इस मौके पर मंच के संरक्षक विकास पुंडीर, उपाध्यक्ष सरिता जोशी, सचिव राजेंद्र कुकरेती, सह-सचिव अनिल रमोला, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, स्तुति सती, पपेंद्र, आकाश, अजीत भंडारी, मधु उनियाल, श्वेता डोभाल आदि मौजूद रहे।

