Dr Sarah Gray tatto : दुनिया की सबसे फैशनेबल डॉक्टर की टैटू ज़िद्द 1 Faison World

Dr Sarah Gray tatto भगवान को किसी ने नहीं देखा है. लेकिन लोगों का विश्वास है कि ये होते हैं. माना जाता है कि भगवान ही इंसान में जान फूंकते हैं. शायद यही वजह है कि डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है. इसकी वजह है उनका इंसानों को निरोग करना. कई मरीज जो मौत के करीब पहुंच जाते हैं, उन्हें ये भगवान ही दवाइयों और अपने ट्रीटमेंट से ठीक कर देते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि जिसका जितना गंभीर पेशा होता है, वो हर मायने में उतना ही सीरियस होता है. जान बचाने जैसी जिम्मेदारी अगर डॉक्टर की है, तो उसे गंभीर छवि का होना चाहिए.

Dr Sarah Gray tatto बदलनी है सोच

Dr Sarah Gray tatto
Dr Sarah Gray tatto
  • Dr Sarah Gray tatto लेकिन इस धारणा को गलत बना रही है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली डॉ सराह. ये डॉक्टर पेशे से एक मॉडल भी है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑर्थोपेडिक सर्विस रजिस्ट्रार भी. डॉक्टर्स की छवि बदलने में लगी डॉ सराह ने कहा कि वो चाहती है कि लोग ये समझें कि किसी इंसान का लुक उसके पेशे को जज नहीं कर सकता. डॉ सराह को टैटू प्रेम है. इसकी वजह से उसे दुनिया की सबसे ज्यादा टैटू करवाई डॉक्टर का खिताब मिल चुका है. डॉ सराह कभी मिस इंक ऑस्ट्रेलिया का खिताब भी जीत चुकी है. अब वो अपने डॉक्टरी पेशे में लोगों को टैटू वाले डॉक्टर्स के प्रति कम्फॉर्टेबल कर रही है.
Dr Sarah Gray tatto
Dr Sarah Gray tatto
  • Dr Sarah Gray tatto ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहने वाली डॉ सराह चाहती है कि लोग टैटू के कारण किसी को जज ना करे. वो समाज में और लोगों की सोच में बदलाव लाना चाहती है. उनके मुताबिक, लोग अक्सर ऐसा सोचते हैं कि जिन्होंने टैटू बनवाया है वो आवारा या काम के प्रति लापरवाह होते हैं. लेकिन असलियत ऐसी नहीं है. टैटू के कारण आप किसी का नेचर डिसाइड नहीं कर सकते. वो अपने जरिये लोगों की यही सोच बदलना चाहती है. उसने मीडिया  से बातचीत में बताया कि अब ज़माना बदल रहा है. लोग अब टैटू के साथ कई इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं. ये किसी को खराब इंसान नहीं बनता. ये सिर्फ एक आर्ट है जो लोग अपनी बॉडी पर गुदवाते हैं.

खबर में पढ़ें – बीवी के भागने की हैरान करने वाली खबर
https://shininguttarakhandnews.com/wife-missing-story-andhra/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.