Ajab Gajab News : चूहे पी गए मरीजों का ग्लूकोज – 700 करोड़ वाले अस्पताल का सच Wonder World

Ajab Gajab News छत्तीसगढ़ के बस्तर में 700 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में चूहे मुसीबत बन गए हैं। बीते दिनों उन्होंने सीटी स्कैन मशीन का तार काट दिया। इससे दो दिन तक जांच बंद रही थी। अब चूहे मरीजों के लिए खतरा बन रहे हैं। ये उन्हें चढ़ाए जा रहे ग्लूकोज को तक पी जाते हैं।

 

Ajab Gajab News 1500 चूहे मारे, 5-6 हजार अभी भी मौजूद

Ajab Gajab News
Ajab Gajab News
  • चूहों से निजात पाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें मारने का टेंडर निकाला। इसके लिए 10 से 12 लाख रुपए का बजट रखा गया है। फिलहाल रायपुर की एक निजी कंपनी ने टेंडर लिया है, जो अब चूहे मारने और दफनाने में लगी हुई है। बीते एक महीने में 1500 से अधिक चूहे मारकर दफनाए जा चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन का अनुमान है कि अभी करीब 4 से 5 हजार चूहे अस्पताल में मौजूद हैं।
Ajab Gajab News
Ajab Gajab News

Ajab Gajab News हर दिन 50 से 60 चूहों को मार रहे

  • इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में चूहों को मारना भी आसान नहीं है। इस काम के लिए करीब 6 लोगों की टीम लगी है। एहतियात बरतते हुए यह टीम जगह-जगह पैच बनाकर वहां चूहे मारने वाली दवा डाल रही है। Bayer cake, rodent trap and box, rodent glue का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज सुप्रिटेंडेंट टीकू साहू ने बताया कि रोजाना 50-60 चूहे मारे जा रहे हैं। 1500 चूहों को मारने के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। चूहे अब भी मरीजों को परेशान कर रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड तक पहुंच रहे हैं। ग्लूकोज की बोतल समेत दवा और मरीजों के सामानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

खबर में पढ़ें – दुनिया की सबसे फैशनेबल डॉक्टर
https://shininguttarakhandnews.com/dr-sarah-gray-tatto-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.