Dhami on Harish Rawat मुख्यमंत्री ने चावल दिया ! हरदा ने आशीर्वाद

Dhami on Harish Rawat एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गजों की मौजूदा धामी सरकार के खिलाफ रणनीति बनी तो वहीँ देहरादून में सभी बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ मुट्ठियाँ तानते हुए सियासी हमले का एलान कर दिया जिसका पूरा प्लान भी जारी कर दिया गया लिहाजा ये साफ़ हो गया कि प्रदेश चुनावी मोड में आ चुका है और अब सियासी घटनाक्रम तेजी से रोचक नज़ारे दिखाएंगे लेकिन इसकी शुरुआत ऎसी होगी किसी को अंदाजा नहीं था क्योंकि जिस मुख्यमंत्री के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है उसके सबसे बड़े नेता हरदा तो सरकार के दिए स्वादिष्ट चावल का मजा ले रहे हैं और धामी के व्यक्तित्व की तारीफ कर रहे हैं।

एक बार फिर दिखा धामी का हरदा प्रेम Dhami on Harish Rawat

कई बार हरदा और धामी की मुलाक़ात काफी प्रगाढ़ और मित्रवत भाव का एहसास कराती रही है लेकिन एलान ए खिलाफत के ठीक बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हरीश रावत  से घर जाकर मुलाकात की है तो ये सुर्खियां बनी है । इस भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने रावत का हालचाल जाना और हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी अपनी ओर से एक बेहद ख़ास तोहफा भी साथ लाये थे जो था उनके अपने खेत में उत्पादित चावल जो उन्होंने हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। वहीँ मुस्कुराते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत  ने मुख्यमंत्री धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया |  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।


 सीएम ने अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी। मुख्यमंत्री  ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कोश्यारी  को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी  के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी  ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक प्रत्येक भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान से न केवल उत्तराखंड, बल्कि संपूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है।