Amazing Facts कुत्ते ने तोड़वा दिया प्रेम विवाह !

Amazing Facts शादियों के सीजन में अक्सर लड़ाई-झगड़े से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से खूब वायरल हो रहा है, जहां एक शादी उस वक्त टूट गई जब दूल्हे पक्ष के एक युवक ने दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीट दिया. वहीं देखते ही देखते मामूली बहस मारपीट में बदल गई और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. जिसके बाद लास्ट में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के गेस्ट हाउस की बताई जा रही है जहां दुल्हन का परिवार प्रयागराज से आया था, जबकि दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा था .

फेरे से पहले बवाल कुत्ते की पिटाई पर टूटा रिश्ता Amazing Facts

Amazing Facts
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना के अनुसार शादी में शुरुआती रस्में शांतिपूर्वक पूरी हो गई थी. वहीं दूसरी रस्में चल रही थी. इसी दौरान दुल्हन का पालतू कुत्ता जिसे कुछ दूरी पर बांधा गया था, वह भौंकने लगा था. कुत्ते की शोर से नाराज होकर दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को पीट दिया. इससे दुल्हन पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई. वहीं शादी में मौजूद लोगों के अनुसार लाठी-डंडे और कुर्सियां तक चली. दुल्हन पक्ष के दो से तीन लोगों के सिर में चोट आई, जबकि दूल्हे पक्ष के भी एक दो लोगों को हल्की चोटें आई. इस हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शादी के रस्में रुकवा दी.  घायलों नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. वहीं अगले दिन दोनों परिवार थाने पहुंचे,  थाने में पूछताछ के दौरान दुल्हन ने साफ कहा कि वह अब यह शादी नहीं करना चाहती. इसके बाद लेनदेन में दिए गए उपहार और नकदी वापस कर दी गई और आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया गया. हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया अगर शादी से पहले ही पालतू जानवर के साथ ऐसा व्यवहार है, तो आगे क्या होता. वहीं दूसरे ने कमेंट किया दुल्हन ने बिल्कुल सही फैसला लिया जानवरों से प्यार करने वाला इंसान ही संवेदनशील होता है. वहीं एक कमेंट में लिखा गया इतनी छोटी बात पर शादी तोड़ना ठीक है या नहीं यह सोचने वाली बात है. इसके अलावा किसी कमेंट किया रिश्ते इज्जत और व्यवहार पर टिके होते हैं गुस्से पर नहीं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि मामला दोनों परिवारों की आपसी समझ से सुलझ जाना ही बेहतर रहा.