Dirty OTT Contant इसमें कोई दो राय नहीं है कि मनोरंजन की आड़ में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बेहद फूहड़ और आपत्तिजनक कंटेंट दर्शकों को परोस रहे हैं। इसमें भी कोई शक नहीं कि ऐसे दर्शकों का एक ख़ास वर्ग इसके फैन भी हैं लेकिन अब ऐसा खेल नहीं चलेगा … केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है, जो एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखा रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स पर सेक्सुअल और हिंसक कंटेंट को खुलेआम दिखाया जा रहा था, जिससे युवाओं और बच्चों पर निगेटिव असर पड़ सकता था। सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद ALTT, Ullu, देसी फ्लिक्स, बिग शॉट्स, गुलाब ऐप जैसे कई पॉपुलर ओटीटी ऐप अब भारत में नहीं चलेंगे।
केंद्र सरकार की सख्ती बंद हों गए ये Dirty OTT Contant

एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट
यह कार्रवाई IT नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत की गई है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे तुरंत इन ऐप्स और वेबसाइट्स का एक्सेस बंद करें। मंत्रालय के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद अधिकतर वीडियो में बिना किसी कहानी या सामाजिक संदेश के सिर्फ आपत्तिजनक और अश्लील सीन दिखाए जा रहे थे, जो कि पूरी तरह गैर-कानूनी हैं।

चेतावनी को किया गया अनसुना
हैरानी की बात यह है कि सरकार ने फरवरी 2025 में ही इन कंपनियों को ‘कोड ऑफ एथिक्स’ यानी की नैतिक नियमों का पालन करने की आखिरी चेतावनी दी थी। इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ने अपनी हरकतों में सुधार करने के बजाय नए डोमेन नाम से वही कंटेंट दोबारा अपलोड कर दिया।

पहली बार नहीं गिरी है गाज
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने ऐसा कड़ा रुख अपनाया है। इससे पहले भी ALTBalaji, ULLU, और Desiflix जैसे करीब 25 ऐप्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में पाया गया था कि ‘Ullu’ जैसे प्लेटफॉर्म्स ने अपने हटाए गए अश्लील वीडियो को गुपचुप तरीके से दोबारा अपलोड कर दिया था, जिसके बाद ‘हाउस अरेस्ट’ जैसी वेब सीरीज पर रोक लगानी पड़ी।इस पूरी प्रक्रिया में गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित कई विशेषज्ञों की सलाह ली गई है ताकि डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाया जा सके।

