Yoga and Health लोगों का लाइफस्टाइल बहुत बदल गया है. इसमें खानपान में सबसे ज्यादा बदलाव आया है. हर समय जंक फूड्स या तला-भुना खाना नॉर्मल है. मार्केट वाले अनहेल्दी फूड्स के अलावा फिजिकली फिट न रहना और स्ट्रेस के कारण भी छोटी उम्र हार्ट अटैक समेत कई दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो रही हैं. यहां हम खाने के तरीके पर बात करने जा रहे हैं. पुराने समय में लोग जमीन पर बैठकर खाया करते थे. लेकिन अब डाइनिंग टेबल, बेड या सोफा पर बैठकर खाने की आदत पड़ गई है. आयुर्वेद में जमीन पर बैठकर खाना खाने का महत्व बताया गया है.ये तरीका अब भले ही पुराना हो गया हो लेकिन इससे शरीर को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं. हमें कोशिश करनी चाहिए कि खाना जमीन पर ही खाया जाए.
जमीन पर क्यों खाना चाहिए खाना ? Yoga and Health

खाने का ठीक से पचना – आयुर्वेद में आहार प्रयोग करने के कई नियम और उपाय बताए गए हैं. क्योंकि इससे शरीर में आहार ठीक से पच पाता है और पोषण मिलता है. इन्हीं में से एक नियम है जमीन पर बैठकर खाना है. एक्सपर्ट के मुताबिक जब हम फर्श पर बैठकर खाना खाते हैं तो इस दौरान हम सुखासन की स्थिति में बैठे होते हैं. आलती-पालती मारकर बैठे जाने वाला ये आसन शरीर की पाचक अग्नि को सक्रिय करता है. इस तरह आहार का पचाने में मदद मिलती है.
जब हम जमीन पर बैठ कर खाना खाते है तो हमारा संपर्क पृथ्वी तत्व से सीधे होता है. इस तरह ये शरीर में स्थिरता को प्रदान करने के लिए एक अहम योगदान देता है. दरअसल, इस तरह सीधे सम्पर्क में आने से मन में स्थिरता आती है और एक स्थिर मन से आहार का पाचन उचित होता है.
खाने का सॉफ्ट होना- इतना ही नहीं फर्श के स्पर्श से शरीर में कफ को बढ़ाता है. ये कफ आहार नमी बढ़ाता है जिससे खाना सॉफ्ट हो जाता है और उसके टूटने में और आसानी हो जाती है. ऐसा होने पर खाना आसानी से पच पाता है. सही मुद्रा में बैठकर भोजन करने से शरीर की स्थिति संतुलित रहती है, जिससे आगे चलकर कमर संबंधी बीमारियों की संभावना कम होती है.

माइंडफुल ईटिंग- जब आप इस स्थिति में बैठकर खाना खाते हैं तो दिमाग में माइंडफुल होकर खाने का ख्याल बना रहता है. ऐसे में पेट भरने का संकेत जल्दी मिलता है. और इस तरह हम ओवरईटिंग से बच पाते हैं. माइंडफुल ईटिंग के लिए ये तरीका बेस्ट है.
हड्डियों और जोड़ों को फायदा- जब आप नीचे बैठकर खड़े होते हैं तो इससे हमारे जोड़ों और हड्डियों को फायदा मिलता है. एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह आप एक व्यायाम को करते हैं जिससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और ज्वाइंट्स की हेल्थ में सुधार होता है.
मानसिक शांति- बहुत कम लोग जानते हैं कि जमीन पर बैठकर खाना खाने से हमें मानसिक शांति भी मिलती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस आदत से मानसिक तनाव कम होता है और आप अच्छा फील करते हैं.

