Criminal Love इश्क़बाज़ प्रेमिका प्रेमी में छुरीबाज़ी का खूनी तांडव

Criminal Love आपने मोहब्बत में एक दूसरे के लिए जान देने की खबरें तो बहुत सी सुनी होगी
लेकिन क्या यकीन करेंगे कि एक दूसरे के साथ इश्क करने वाले प्रेमी खुलेआम सड़क पर चाकू बाजी भी कर सकते हैं लेकिन हुजूर ऐसा हुआ है वह भी कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के लड़कियों के बीच में जो बताया जाता है कि आपस में प्रेमी थे….राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक और युवती ने आपसी कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती के बीच हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को चाकू से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही एम्बुलेंस मौजूद थी।

एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती के किसी अन्य युवक से संपर्क में आने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए दून हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिस के अनुसार घायल युवक और युवती क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान (Private University Clement Town) में एमसीए (MCA) प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। दोनों ओगल भट्ठा (Ogal Bhatta Area) के पास अलग-अलग निजी छात्रावास में रहते हैं।बताया गया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान युवती ने पहले युवक पर चाकू से वार किया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और युवक ने भी युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस  को सूचना दी।
प्रेम संबंध को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक को युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना घटित हो गयी। घायल युवक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली है।देहरादून के पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायल विद्यार्थी एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं और उनके बीच पहले से परिचय था।पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा है और आसपास के विद्यार्थियों से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।