MMS Leak Angel Nuzhat सावधान ! वायरल MMS खतरनाक जाल है

MMS Leak Angel Nuzhat आपके लिए एक अलर्ट करने वाली बेहद जरुरी खबर हमने सोशल मीडिया से ली है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर Angel Nuzhat नाम से जुड़ा एक 12 मिनट का वायरल MMS अचानक ट्रेंड करने लगा है, जिसे लोग व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और एक्स पर तेजी से सर्च कर रहे हैं. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कोई प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है और उसका ओरिजिनल लिंक यहां मौजूद है. लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स साफ कह रहे हैं कि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं. यह पूरा ट्रेंड सिर्फ लोगों की जिज्ञासा और वॉयरिज्म का फायदा उठाने के लिए बनाया गया एक खतरनाक साइबर जाल है, जो आपके फोन और बैंक डिटेल्स को निशाना बनाता है ?


जब कोई यूजर “Angel Nuzhat Original Video” या “12 Minute MMS” वाले लिंक पर क्लिक करता है, तो वीडियो चलने के बजाय एक APK या बैकग्राउंड स्क्रिप्ट डाउनलोड हो जाती है. इसी को घोस्ट फाइल कहा जाता है. यह फाइल आपके फोन में घुसते ही की-लॉगिंग शुरू कर देती है, यानी आप जो भी टाइप करते हैं, वह हैकर तक पहुंच जाता है. इससे UPI पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड, OTP और यहां तक कि आपकी पर्सनल फोटो और वीडियो भी चोरी हो सकते हैं…

बैंक अकाउंट कैसे खाली होता है?

घोस्ट फाइल इंस्टॉल होने के बाद हैकर आपके SMS पढ़ सकता है, जिससे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी बेकार हो जाता है. जैसे ही आप कोई ट्रांजैक्शन करते हैं, OTP भी उनके पास पहुंच जाता है. इतना ही नहीं, यह वायरस आपके फोन से आपके कॉन्टैक्ट्स को भी वही स्कैम लिंक भेज देता है, जिससे यह धोखाधड़ी एक चेन की तरह फैलती जाती है और सैकड़ों लोग एक साथ शिकार बन जाते हैं…

पहले किन नामों से हुआ था स्कैम?

2026 की शुरुआत में इसी तरह माथिरा खान का 10 मिनट वाला MMS, Alina Amir का 5 मिनट वाला वीडियो और Arohi Mim का 19 मिनट वाला क्लिप ट्रेंड कराया गया था. बाद में ये सभी फेक और AI जनरेटेड या डीपफेक निकले. अब Angel Nuzhat के नाम से वही फॉर्मूला दोहराया जा रहा है. खास बात यह है कि स्कैमर्स अब वीडियो की सटीक टाइमिंग लिखते हैं ताकि लोगों को लगे कि कोई असली लीक मौजूद है….

असली केस का गलत इस्तेमाल कैसे होता है?

स्कैमर्स कई बार रियल क्राइम केस को भी इस फेक वीडियो से जोड़ देते हैं ताकि कहानी विश्वसनीय लगे. हाल ही में करीमनगर की एक महिला ललिता से जुड़े सेक्सटॉर्शन केस को Angel Nuzhat MMS से जोड़कर फैलाया गया. जबकि दोनों का कोई रिश्ता नहीं है. Angel Nuzhat नाम भी सिर्फ SEO और ट्रैफिक के लिए गढ़ा गया एक फेक नाम माना जा रहा है…


खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के मुताबिक हर भारतीय यूजर तक रोज औसतन 13 से ज्यादा स्कैम मैसेज पहुंच रहे हैं. अगर कोई MMS या प्राइवेट वीडियो का दावा करता लिंक मिले तो उस पर क्लिक न करें. अगर कोई वीडियो देखने के लिए APK, ZIP या EXE फाइल डाउनलोड करने को कहे तो तुरंत समझ जाएं कि यह वायरस है. अगर गलती से क्लिक हो गया है तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, अनजान ऐप हटाएं और 1930 पर शिकायत दर्ज करें….