Narendra Modi उत्सव मनाएगा उत्तराखंड – बरसेंगे गुलाब

Narendra Modi फर्राटा भरते एक्सप्रेसवे की पिच पर जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है उत्तराखंड सरकार , जोश से लबरेज हैं धुरंधर धामी और उम्मीदों से भरे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे में एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है 14 अप्रैल जब प्रदेश में सबसे बड़ा रोड शो कर धामी मोदी की जोड़ी 2027 के रण का बिगुल फूंकेंगी।

14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे प्रधानमंत्री मोदी Narendra Modi 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर (देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे) कॉरिडोर का उद्घाटन करने 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे पीएम का स्वागत शंखनाद व घंटानाद से होगा। वह डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे और सभा स्थल गढ़ीकैंट जाते वक्त रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को उत्सव जैसा मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी लोकनृत्य, संगीत की झलक आयोजन में भव्य रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान कार्यक्रम में शामिल हों और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल बनाया जाए।

जनसभा के लिए 15 हजार की क्षमता वाला मैदान तैयार

बीते कई दिनों से प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में खुद मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव और देहरादून के जिलाधिकारी सविन बसंल उच्च स्तरीय बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं । प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण होने जा रहा है । कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे इस दौरान 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता फूलों से उनका स्वागत करेंगे।

गीत संगीत नृत्य और उत्सव जैसा जश्न देखेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी की 14 अप्रैल को हेलिकॉप्टर से गणेशपुर स्थित हेलीपैड़ पर पहुंचेंगे। वहां से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए उनका काफिला डाटकाली मंदिर तक पहुंचेगा। वह उत्तराखंड को यहां इस एक्सप्रेस वे समेत करोड़ों की सौगात की सौगात देंगे तो भाजपा संगठन ने भी उनके स्वागत की बड़ी तैयारी की है। डाटकाली मंदिर से लेकर कैंट स्थित मंहिद्रा ग्राउंड तक भाजपा के 30,000 कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। इसके लिए देहरादून, सहारनपुर, हरिद्वार व अन्य क्षेत्रों से कई टन गुलाब की पंखुड़ियों का इंतजाम किया गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम के पास से शुरू होता है और देहरादून पहुंचने से पहले बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से गुजरता है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक अहम हिस्सा हरिद्वार को जोड़ेगा और चार धाम हाईवे से जुड़ेगा, जिससे धार्मिक टूरिज्म और रीजनल एक्सेस को बढ़ावा मिलेगा.कॉरिडोर लॉजिस्टिक्स, परिवहन व निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।