Ajab Gajab News पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर उत्तर प्रदेश से एक बेहद अजब गजब मामला सामने आया है, यहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर उससे छुटकारा पाने के लिए देवी मां से मन्नत मांगी थी,जो अब पूरी होने के बाद उसने अपने संकल्प को निभाकर सबको हैरान कर दिया है, दर असल जोगेश अपनी पत्नी से बहुत परेशान हो गया था और उस से छुटकारा पाने पर देवी मां की मन्नत मांगी थी, अगर उस का तलाक हो जाता है तो वह 12 घंटे में दंडवत 9 किलो मीटर चलते हुए देवी मां के मंदिर पर पहुंचा.
9 KM दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा पति Ajab Gajab News

दरअसल, ये घटना जिले के सोनहा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. बता दें इनकी शादी 2022 में हुई थी और 2026 में उस का तलाक हो गया है, जिसकी वजह से उस ने अपना संकल्प पूरा किया. पति ने बताया कि मां बैडवा समय माता से प्रार्थना की थी कि यदि उसे अपनी पत्नी से मुक्ति मिल जाती है, तो वह अपने घर से भानपुर स्थित माता के मंदिर तक दंडवत यात्रा करते हुए दर्शन करने पहुंचेगा,समय बीतने के साथ उसकी मन्नत पूरी हो गई,जिसके बाद उसने अपने वचन को निभाने का निर्णय लिया.
एसडीएम ने दी दंडवत यात्रा की मंजूरी
इस दंडवत यात्रा के लिए उसने बाकायदा पहले प्रशासन से अनुमति भी ली,पति ने एसडीएम से सड़क मार्ग पर दंडवत यात्रा करने की मंजूरी मांगी थी,जिसे स्वीकृति भी मिल गई, प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी,जो पूरी यात्रा के दौरान उसके साथ मौजूद रहे.

मां के जयकारे लगाते रहे
शनिवार की सुबह उसने बिना अन्न और जल ग्रहण किए अपनी कठिन यात्रा की शुरुआत की,लगभग 9 किलोमीटर लंबी दूरी को उसने दंडवत करते हुए करीब 12 घंटे में पूरा किया,यह यात्रा शारीरिक रूप से काफी कठिन मानी जाती है, लेकिन उसने अपने संकल्प के प्रति दृढ़ता दिखाई,यात्रा के दौरान उसके परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग भी उसके साथ चलते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे.
माता का आशीर्वाद लिया
जिससे माहौल धार्मिक बना रहा,शाम करीब 6 बजे वह भानपुर स्थित मंदिर पहुंचा जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया. इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

