Asha Bhosle Cardiac Arrest भारत की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने अपनी आवाज और गानों से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आशा भोसले को शनिवार की सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ा है। ऐसे में आशा भोसले को तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, आशा भोसले का एमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज में इलाज जारी है। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि आशा भोसले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि अभी तक आशा भोसले (Asha Bhosle) के परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है
आशा भोसले को 92 वर्ष की उम्र में आया हार्ट अटैक Asha Bhosle Cardiac Arrest

आशा भोसले (Asha Bhosle) भारत की मशहूर गायिका हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिये हैं। वह म्यूजिक इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम हैं। संगीत में आशा भोसले को करीब 70 साल का अनुभव है और अपने म्यूजिकल करियर में उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि 20 भारतीय और कई विदेशी भाषाओं में भी गीत गाए हैं। साल 2000 में आशा भोसले को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2008 में आशा भोसले को पद्म विभुषण अवॉर्ड से नवाजा गया था

फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड जीतने के अलावा आशा भोसले (Asha Bhosle) ‘हेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर’ के तौर पर ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुई थीं। खास बात तो यह है कि आशा भोसले ने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘माई’ के साथ डेब्यू किया था, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था।

आशा भोसले के चर्चित गानों की बात करें तो इसमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘इन आंखों की मस्ती…’ और ‘रंगीला रे’ जैसे गाने शामिल हैं। इससे पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने आशा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने बताया था कि आशा भोसले को अस्पताल में उनकी केयर में एडमिट करवाया गया है. हालांकि डॉक्टर ने इसके आगे कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया था.

