Married Life शादी की खुशियों का महोत्सव अचानक हड़कंप में बदल गया. बीते रविवार को धूमधाम से हुई शादी में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों ने साथ निभाने की कसमें खाईं, लेकिन सुहागरात की रात ही सब कुछ उलट-पुलट हो गया. सूत्रों के अनुसार, जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में पहुंचे, तो दुल्हन ने दूल्हे के करीब आने से साफ इनकार कर दिया. विरोध करने पर उसने दूल्हे को थप्पड़ भी मार दिया. दूल्हा अपनी बहन पूनम कश्यप के मुताबिक, दुल्हन ने कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है और उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है.
कहां की है ये घटना ? Married Life

बिलासपुर क्षेत्र में बीते रविवार को एक युवक की शादी धूमधाम से हुई थी. अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं. रिसेप्शन और दावत के बाद जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में पहुंचे, तो मामला उल्टा पड़ गया. सूत्रों के अनुसार, सुहागरात के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को अपने करीब आने से मना कर दिया. विरोध करने पर दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ भी मार दिया. दूल्हे की बहन पूनम कश्यप ने बताया कि दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह किसी और से प्यार करती है.

पंचायत के दौरान हुआ हमला
मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई. समझौते की कोशिश के दौरान दुल्हन पक्ष के लोग अचानक उग्र हो गए. आरोप है कि दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा ने मिलकर दूल्हे पर हमला किया. इस हमले में दूल्हे का सिर फट गया और वह लहूलुहान हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे को हाथ लगाने से मना किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है और अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूल्हे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

