Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य – धामी

Char Dham Yatra प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य – धामी

April 18, 2026
admin

Char Dham Yatra मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा – आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो। चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।

 ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  Char Dham Yatra

मुख्यमंत्री ने कहा माँ गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है। हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियाँ अपने साथ लेकर जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के कण-कण में भगवान का वास है, इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार द्वारा यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा जैसे हम अपने घर के मंदिर को साफ और पवित्र रखते हैं, वैसे ही देवभूमि को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में ₹ 12 हजार करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है, जिससे यात्रा सुगम और तेज हो गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य गतिमान हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आवाहन किया।

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार, यात्रियों की सुविधा, सुगमता और स्वास्थ्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अवलोकन अवश्य करें। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही यात्रा में आए। उन्होंने बताया केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है। बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है।

कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन विभाग लगातार आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा है। हमारा कर्तव्य है कि प्रदेश में आने वाले हर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। उन्होंने बताया इस वर्ष यात्रा मार्ग में सिंगल लेन सड़कों, लैंडस्लाइड जोन, जैसे स्थानों पर शटल सर्विस की शुरुवात की गई है। इसके साथ मूवेबल शटल सर्विस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर एल.ई.डी लगाकर लोगों को जानकारियां दी जाएंगी।

Tags: | chardham yatra 2026 by helicopter, char dham yatra 2026, char dham yatra 2026 group tour, char dham yatra 2026 travel guide, char dham yatra cost 2026, char dham yatra package 2026, chardham yatra 2026, chardham yatra 2026 opening date, chardham yatra budget package 2026, chardham yatra budget plan 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra opening dates 2026, chardham yatra package, chardham yatra package 2026, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, chardham yatra registration 2026 kaise kare, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, kedarnath dham yatra 2026, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

Bhooth Bangla चोमू में एक रात रुकने ला मजा तो लीजिये !
Satpal Maharaj सतपाल महाराज ने चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर कसे पेंच
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
https://shininguttarakhandnews.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4

Recent Comments

  • LarryTut on Weird Wedding Rituals : दुल्हन की विदाई से पहले जूते से पीटे जाते हैं दूल्हे मियां – 1 facts
  • https://fly88com.live/ on CHANGE JAIL MANNUAL 1941 : जेल में पकेगी खीर , पार्क में बच्चे और मंगलसूत्र भी मंजूर , Positive News
  • jilibee on Balika Diwas Dhami : अंकिता हत्याकांड के गुनाहगार सुन लें सीएम की चेतावनी ! 1 Positive Truth
  • jrfeeuhgo on Inessa Brandenburg : इस हसीना ने निकाल दिया पुलिस का पसीना – 1 Crime World
  • BbrfSwees on Couple Killed Bathroom : बाथरूम में शादीशुदा नए जोड़े की मौत की वजह हैरान कर देगी ,1 Alert

Related Posts

राष्ट्रीय

अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर FSSAI ने दिया अहम निर्देश

April 22, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin
धर्म संस्कृति

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’

April 22, 2026
admin

You Missed

अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर FSSAI ने दिया अहम निर्देश

April 22, 2026
admin

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’

April 22, 2026
admin

Recent Post

अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर FSSAI ने दिया अहम निर्देश

April 22, 2026
admin

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain