Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Satpal Maharaj सतपाल महाराज ने चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर कसे पेंच

Satpal Maharaj सतपाल महाराज ने चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर कसे पेंच

April 18, 2026
admin

Satpal Maharaj प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा रुट की सभी सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर पडने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में साफ-सफाई के उचित प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं हेतु सभी पैट्रोल पम्पों एवं होटलों में निःशुल्क शौचालय एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाए।

तमाम व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से करने के भी निर्देश Satpal Maharaj

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हम सभी चाहते हैं कि चारधाम यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो इसलिए यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भटवाडी, डबराड़ी, चडेथी आदि जगहों पर नदी का स्तर सिल्ट के कारण ऊपर उठने से सड़क के प्रभावित होने की जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से नदियों के चैनेलाइजेशन का काम पूरा होना चाहिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट (Accident-prone areas) की पहचान के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों की मैपिंग और प्राथमिकता निर्धारण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पर्यटकों की सुविधा हेतु सड़क के दोनों ओर अधिकांश स्थानों पर Sign board के माध्यम से पेट्रोल पम्प, हास्पिटल एवं रेस्टोरेंट आदि की दूरी का चिन्हांकन स्पष्ट रूप से करने और रेस्टोरेंटों में उनके बाहर Free WC (Western Commode Toilet) की उपलब्धता का Sign board लगाया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में वेटर और अन्य कर्मचारियों को Hygienic Purpose के लिए Gloves पहनना अनिवार्य किये जाने, सैनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को और रैथल, द्वारा, रोड़ीताल, खोड़ाताल के खराब ट्रैक रूटों सही करने के भी निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने वर्चुअल प्रतिभा किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिन पंकज पांडे पर्यटन सचिव धीराज सिंह गबर्याल, लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई विभाग की अपर सचिव गरिमा रौंकली, मुख्य अभियंता सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहेला, बीआरओ के कमांडेंट मंजुनाथ सहित अनेक विभागीय अधिकारियों मौजूद थे।

Tags: | chardham yatra 2026 by helicopter, char dham yatra 2026, char dham yatra 2026 group tour, char dham yatra 2026 travel guide, char dham yatra cost 2026, char dham yatra package 2026, chardham yatra 2026, chardham yatra 2026 opening date, chardham yatra budget package 2026, chardham yatra budget plan 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra opening dates 2026, chardham yatra package, chardham yatra package 2026, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, chardham yatra registration 2026 kaise kare, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, kedarnath dham yatra 2026, satpal maharaJ ON CHAR DHAM YATRA 2026, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026, सतपाल महाराज चारधाम यात्रा
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

Char Dham Yatra प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य – धामी
SGRRU Zenith 2026 जैनिथ फैस्ट होगा धमाकेदार – दून है तैयार
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
https://shininguttarakhandnews.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4

Recent Comments

  • Samueljoino on Temples of Uttarakhand : औलाद से मोक्ष तक उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों की मान्यताएं  , 1 Great World
  • Davidhigue on Uttarakhand Police App : आज से हाईटेक हो गया उत्तराखंड , 1 Digital World Positive
  • PedroJaT on Mahant Devendra Das : गुरु महंत देवेंद्र दास को जन्मोत्सव की बधाई , 1 Great World
  • Samueljoino on Holi wired Tradition : चिता की राख से खेली जाती है होली , 1 amazing world
  • MarioCak on Pavagadh Kalika Temple : गुजराती सुल्तान का ज़हरीला कारनामा सुर्ख़ियों में – 1 Pride Of India

Related Posts

उत्तराखंड देहरादून

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin
धर्म संस्कृति

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’

April 22, 2026
admin
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

क्या बुढ़ापे में अकेलापन सच में तेजी से कमजोर करता है याददाश्त?

April 22, 2026
admin

You Missed

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’

April 22, 2026
admin

क्या बुढ़ापे में अकेलापन सच में तेजी से कमजोर करता है याददाश्त?

April 22, 2026
admin

Recent Post

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी आशीर्वाद लेने पहुंचे

April 22, 2026
admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

April 22, 2026
admin

इस तारीख को शुक्र और गुरु की युति से बनेगा ‘गजलक्ष्मी राजयोग’

April 22, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain