Thalapathy Vijay ‘धोखा, तलाक और अफेयर की कहानी

Thalapathy Vijay थलापति विजय की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही सुर्खियों में है. एक तरफ अभिनेता अपनी सत्ता बना रहे हैं, तो दूसरी और उनकी शादी टूट रही है. साथ ही एक्टर की आखिरी फिल्म भी चर्चा में है. विजय के लिए कुछ भी आसान नहीं है और वो विवादों से घिरे हुए हैं. थलापति विजय की बात करें तो अभिनेता कई विवादों में घिरे हुए हैं. इसमें सरकारी जांच एजेंसियों का शिकंजे से लेकर टूटते रिश्तों का दर्द शामिल है.विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ विवादों में घिरी हुई है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि विजय इस फिल्म का यूज पूरी तरह से राजनीतिक प्रोपेगेंडा के लिए कर रहे हैं. विजय के करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं और फिल्म की रिलीज डेट पर भी बवाल मचा हुआ है.

ईडी ने मारी थी छापेमारी Thalapathy Vijay

इसके अलावा विजय की राह में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग भी आए. 2020 में एक्टर की फिल्म ‘बिगिल’ की सफलता के बाद उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं. इतना ही नहीं बल्कि उनपर टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग के गंभीर आरोप लगे. चुनाव के समय ये मामला बहुत गरमाया था.इसके बाद विजय की पॉपुलैरिटी ही उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई. विजय की राजनीतिक रैली के दौरान क्षमता से ज्यादा भीड़ आ गई. इस वजह से वहां भगदड़ मच गई थी. इस हादसे मे की समर्थक घायल हो गए थे और कुछ लोगों की जान भी चली गई थी. घटना के बाद विपक्षी दलों ने विजय की संगठन क्षमता पर सवाल उठाए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज की मांग की थी.

वाइफ और बेटे से अनबन

इसके बाद विजय की वाइफ संगीता ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया और बात तलाक तक आ गई. ना सिर्फ विजय और संगीता में अनबन हुई बल्कि बेटे जेसन ने भी इन विवादों के बीच अपने पिता को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया. इसके अलावा उन्होंने अपने पिता के नाम का इनीशियल भी अपने नाम से हटा दिया और मां के नाम के इनीशियल जोड़ लिया.इसके बाद विजय का नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के अफेयर की चर्चा है. हालांकि, दोनों ने ही इस पर रिएक्शन नहीं दिया है. इसके अलावा विजय ने अपने पिता एसए चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिससे वे विजय के नाम पर कोई राजनीतिक दल या संगठन ना चला सकें.