Side Effects Of Medicines भूलकर भी ये गलती मत करना !

Side Effects Of Medicines एक मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार, हम अक्सर टीवी पर विज्ञापन देखकर या किसी दोस्त के कहने पर वजन घटाने की दवाइयां मंगवा लेते हैं। हमें लगता है कि इससे हम जल्दी फिट हो जाएंगे, लेकिन असल में ये मौत को दावत देने जैसा है। गुजरात का एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी डर जाए। एक शख्स बिना डॉक्टर की सलाह के खुद का इलाज कर रहा था और बाद में पता चला कि उसे कैंसर है। ये एक सबक है कि खुद से डॉक्टर बनना कितना भारी पड़ सकता है।

बिना सलाह दवाई लेने से हो सकता है कैंसर Side Effects Of Medicines


गुजरात का एक व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान था और उसने बिना किसी डॉक्टर को दिखाए खुद से ही वजन घटाने की दवाइयां लेना शुरू कर दिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह जांच के लिए गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। जिसे वह केवल मोटापा समझकर कम करने की कोशिश कर रहा था, असल में वह शरीर के अंदर पनप रहा कैंसर था

अंदर कोई बड़ी बीमारी छिपी हो सकती है

वजन बढ़ना हमेशा ज्यादा खाने से नहीं होता। कभी-कभी शरीर के अंदर कोई गंभीर बीमारी पनप रही होती है। उस आदमी को लग रहा था कि वो मोटा हो रहा है, इसलिए उसने दवा ली, लेकिन असल में उसके शरीर में कैंसर के लक्षण थे। अगर वो दवा न खाकर पहले डॉक्टर को दिखा लेता, तो बीमारी पहले पकड़ में आ जाती।

किडनी और लीवर हो सकते हैं खराब

ये जो वजन घटाने वाली गोलियां होती हैं, ये बहुत ‘स्ट्रॉन्ग’ होती हैं। बिना जांच के इन्हें खाने से आपकी किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ता है। कई बार तो हालत इतनी बिगड़ जाती है कि शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं।

साइड इफेक्ट्स का डर

हर इंसान का शरीर अलग होता है। जो दवा आपके पड़ोसी को फायदा की, जरूरी नहीं कि आपको भी करे। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा लेने से घबराहट, नींद न आना, और बीपी बढ़ने जैसी समस्याएं आम हैं।

इंटरनेट के चक्कर में न पड़ें

इंटरनेट पर मिलने वाली आधी से ज्यादा वजन घटाने की दवाइयां नकली या बिना टेस्टिंग वाली होती हैं। इनमें ऐसे केमिकल्स होते हैं जो एक बार तो वजन कम कर देंगे, लेकिन बाद में आपको अस्पताल पहुंचा देंगे।