Saas Bahu Reel Viral ‘रीलबाजी की हद ‘ बहू ने लाश के साथ बनाई रील

Saas Bahu Reel Viral सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स बटोरने की होड़ कई लोगों को ऐसी हरकतें करने पर मजबूर कर रही है जिन्हें देखकर इंटरनेट भी दंग रह जाता है. अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ गुस्से से भी भर दिया है. वायरल वीडियो में एक महिला अपनी सास की मौत के बाद उनकी लाश के पास बैठकर रोते हुए रील बनाती दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला बार-बार कहती है कि “मेरी सास मुझे छोड़कर चली गई, अब मैं वीडियो किसके साथ बनाऊंगी.” इस क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि रीलबाजी अब इंसानी भावनाओं से भी ऊपर पहुंच गई है.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

सास की लाश के पास बैठकर बनाई रील Saas Bahu Reel Viral

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी सास के शव के पास बैठी नजर आती है. आसपास घर के लोग और मातम जैसा माहौल दिखाई देता है. इसी बीच महिला कैमरे के सामने रोते हुए डायलॉग बोलती है कि अब उसकी सास इस दुनिया में नहीं रहीं और अब वह उनके साथ वीडियो नहीं बना पाएगी. वीडियो में महिला का रोने का अंदाज और कैमरे के लिए एक्सप्रेशन देना लोगों को काफी अजीब लगा. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. देखिये साभार लिया गया वीडियो –

https://www.instagram.com/p/DYESW-TRTTW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

कई लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के लिए लोग अब हर सीमा पार कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि किसी अपने की मौत के समय भी अगर लोगों के दिमाग में रील बनाने का ख्याल आ रहा है तो यह बेहद चिंता की बात है. वहीं कुछ लोगों ने इसे “संवेदनहीन कंटेंट कल्चर” बताया. लोगों का कहना है कि दुख के पल भी अब सोशल मीडिया कंटेंट बनते जा रहे हैं.

वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “रील्स के लिए इंसानियत भी खत्म हो गई.” दूसरे यूजर ने कहा, “अब लोगों को हर चीज में कैमरा और व्यूज ही दिखते हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “दुख कम और एक्टिंग ज्यादा लग रही है.” कुछ लोगों ने महिला का बचाव करते हुए कहा कि हर इंसान दुख अलग तरीके से दिखाता है, लेकिन ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर नाराज नजर आए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर जमकर बहस कर रहे हैं.