Bhawna Pandey भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट पर फूटा भावना पांडे का गुस्सा 

Bhawna Pandey उत्तराखंड की राजनीति में जिस तरह से लगातार बयान बाजियां और सोशल मीडिया के जरिए आरोप प्रत्यारोप धमाल मचा रही है इस बीच बीते कुछ दिनों में अलग-अलग प्लेटफार्म पर अलग-अलग नेताओं के वीडियो भी जमकर जनता सुन रही है और चटकारे लेकर उसका मजा भी ले रही है… कभी कुछ वीडियो भाजपा की तरफ से जारी होते हैं तो  कुछ वीडियो कांग्रेस या उनके समर्थको द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किए जाते हैं… बीते दिनों जिस तरह से अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए और देशभर में जो खूब देखे गए जमकर उन पर हंगामा भी हुआ और बयानबाजिया भी हुई….इन सबके बीच जब हम विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े हैं ऐसे में एक और चर्चित शख्सियत और राज्य आंदोलनकारी और कभी कांग्रेस की नेता रही भावना पांडे ने जिस तरह से अब भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट को जमकर कोसते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया में डाला है उसके बाद लोग कह रहे हैं कि दो महिलाओं की यह लड़ाई अब और रोचक और दिलचस्प होने जा रही है

महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भट्ट को दी नसीहत bhawna Pandey 

 आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट को लेकर राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कांग्रेस नेता भावना पांडे ने अपने वीडियो सोशल मीडिया में डालते हुए उनको आड़े हाथों लिया है और उनको सलाह भी दे डाली है….
राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट से सवाल करते हुए कहा है कि महिलाओं के मुद्दों पर.. अवैध खनन, महिला अपराध, स्पा सेंटर में अनैतिक कारोबार और पहाड़ों में महिलाओं की समस्याओं, जंगली जानवरों से उनके जीवन की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर वह कभी नहीं बोलती हैं…उन्हें ऐसे मुद्दे अपने पार्टी के अंदर और सरकार के सामने जरूर उठाने चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है लिहाजा उन्होंने रुचि भट्ट को उनकी जिम्मेदारियां और महिलाओं की समस्याओं की याद दिलाई है..
महिलाओं के मुद्दे पर क्यों चुप है उत्तराखंड भाजपा की महिलायें 
प्रदेश में बीते दिनों चंपावत में हुए तथाकथित गैंगरेप और उसके पुलिस के खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से कांग्रेस पर हमलावर है उसको लेकर भी भावना पांडे ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह की गंदी राजनीति से बचना चाहिए और किसी बच्ची को केंद्र में रखकर अपनी राजनीतिक नफे नुकसान की पॉलिटिक्स को आगे नहीं बढ़ना चाहिए….उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट महिलाओं के मुद्दे पर खामोश रहती है और संवेदनशील विषयों पर कोई बयान नहीं देती है तो आने वाले समय में भावना पांडे और मुखर होकर सामने आएंगी
क्या भावना पांडे के सवालों के जवाब देंगी रुचि भट्ट ?
भावना पांडे ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा को भी निशाने पर लेते हुए कहा है कि मंत्रियों को अपने विधानसभा में नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनाई चाहिए और उन्हें गुलदस्ता लेने में समय बर्बाद करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए… उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जो समस्याएं हैं उनको लेकर स्थानीय विधायकों को सरकार पर प्रभावी कार्यवाही का दबाव भी बनाना चाहिए क्योंकि प्रदेश में बेरोजगारी हो या शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार की समस्या लोगों को इससे निजात दिलाना ही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए लेकिन जिस तरह का माहौल आज प्रदेश में बना हुआ है वह कहीं से भी जनता के हित में नहीं कहा जा सकता है…
अब देखना यह होगा की भावना पांडे के इस वीडियो में लगाए गए आरोपी और हमलावर रुख के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट किस तरह का जवाब और कब तक देती है क्योंकि अगर दो महिलाओं के इस नूरा कुश्ती और बयानबाजिया देखी जाए तो जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा ऐसा लगता है कि आरोपी का यह सिलसिला और तेज होगा… तीखा होगा लेकिन असल सवाल तो यही है कि क्या इन सब बयानबाजी से प्रदेश की महिलाओं उनकी सुरक्षा और आम जनता की समस्याओं का कोई स्थाई समाधान भी निकलेगा यह महज एक राजनीतिक नूरा कुश्ती ही साबित होगी