Nainital News सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हो , जन सहभागिता के साथ योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना हो या दफ्तर की आरामदायक कुर्सी छोड़ फील्ड में अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुँच कर विकास कार्यों को रफ़्तार देना हो उत्तराखंड के नैनीताल जिले के अनुभवी सीडीओ अरविन्द पांडे का अंदाज अन्य अफसरों के लिए एक प्रेरणा बन रहा है।
फाइलों में ही नहीं फील्ड में भी दिख रहा एक्शन Nainital News

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने नैनीताल के चोपड़ा बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना के स्थलीय निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अपने अधिकारियों मौके पर लम्बी वार्ता करते हुए सबकी बातों को सुनते हुए जरुरी निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सारा परियोजना अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है उसका पूर्ण लाभ क्षेत्रीय जनता को मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाय, विभागीय अधिकारी भी स्वयं समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण करें।निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सीडीओ की इस कार्यशैली पर जहाँ जिले में लोगों को समय पर सुनवाई हो रही है वहीँ विभागीय फाइलों को भी रफ़्तार मिल रही है जो मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतारने में अहम साबित हो रहा है।

