ias transfer in uttarakhand नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी !

ias transfer in uttarakhand धामी सरकार प्रदेश की नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। कई वरिष्ठ आईएएस लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं। इस बार इनमें भी बदलाव की संभावना है।प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी है। जहां शासन स्तर पर कई आईएएस के विभागों में बदलाव होगा तो वहीं कई जिलों में भी डीएम, एसएसपी बदले जाएंगे। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन बन गए हैं। लिहाजा, जल्द ही यहां से रिलीव होने वाले हैं।

कई आईएएस के विभागों में होगा बदलाव ias transfer in uttarakhand

प्रदेश में होने वाले इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की चुनावी रणनीति और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही शासन स्तर से तबादलों की सूची जारी होने की संभावना है।इस नाते स्वास्थ्य जैसा महत्वपूर्ण महकमा भी किसी को सौंपा जाएगा। इसके अलावा कई वरिष्ठ आईएएस लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं। इस बार इनमें भी बदलाव की संभावना है। वहीं, कई जिलों के डीएम आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन वर्ष की अवधि पूरी करने के कारण हटाए जाएंगे।