Lucky mobile number मोबाइल फोन आज के समय की जरूरत बन गया है क्योंकि अधिकतर काम इसी के जरिए हो रहे हैं. हालांकि, मोबाइल के साथ-साथ मोबाइल नंबर लेना भी जरूरी है, जिसकी मदद से आप किसी से बात कर सकते हैं, चैट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं व कुछ ऑर्डर भी कर सकते हैं. वहीं, आपका मोबाइल नंबर आपके लिए लकी है तो इसके जरिए किए तमाम कार्यों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में लकी मोबाइल नंबर के महत्व के बारे में बताया है. हालांकि, अपने मूलांक यानी जन्म तिथि के जरिए आप ये जान भी सकते हैं कि जो मोबाइल नंबर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो आपके लिए लकी है या नहीं.
विस्तार से जानते हैं इस बारे में Lucky mobile number

आपका मोबाइल नंबर आपके लिए लकी है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर के सभी अंक जोड़ने होंगे. जैसे कि आपका मोबाइल नंबर 8745897532 है तो इसके सभी अंक जोड़ें और सिंगल डिजिट जैसे 6 में ले आएं. अब आप अपने मूलांक से जान सकते हैं कि 6 नंबर आपके लिए लकी है या नहीं।

मूलांक के अनुसार लकी मोबाइल नंबर –
मूलांक 1 वालों के लिए 1, 3 और 5 अंक लकी रहते हैं.
मूलांक 2 वालों के लिए 1, 2 और 6 अंक अनुकूल रहते हैं.
मूलांक 3 वालों के लिए 3 और 9 अंक शुभ रहते हैं.
मूलांक 4 वालों के लिए 4 और 8 अंक लकी रहते हैं.
मूलांक 5 वालों के लिए 1, 5 और 8 अंक अच्छे रहते हैं.
मूलांक 6 वालों के लिए 3 और 6 अंक भाग्यशाली रहते हैं.
मूलांक 7 वालों के लिए 1, 3 और 7 अंक लकी रहते हैं.
मूलांक 8 वालों के लिए 5 और 6 के अलावा 8 अंक भी शुभ रहता है.
मूलांक 9 वालों के लिए 1, 3, 5 और 9 अंक लकी रहते हैं।

