Sextortion सेक्सटॉर्शन’ गैंग का भंडाफोड़ ! STF का बड़ा खुलासा

Sextortion गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना अरेस्ट 
 एसटीएफ उत्तराखण्ड ने दून से किया गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ व गोवा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 
 करोडो की रकम ऐंठने वाले सेक्सटॉर्शन’ रैकेट बेनक़ाब 
 
देहरादून के नेहरू कॉलोनी से शातिर हुआ गिरफ्तार
एक बार फिर देहरादून की एसटीएफ ने गंदे धंधे के बड़े रैकेट का खुलासा किया है जिसके तार गोवा से देहरादून तक जुड़े हुए थे … यह खबर आपके लिए एक जागरूक करने वाला खुलासा भी है जिससे आप ऑनलाइन किसी भी तरह के लड़कियों के फेक प्रोफाइल या ऑनलाइन वीडियो कॉल से समय रहते बच सकते हैं वरना आप भी किसी मुसीबत में फंस जाएंगे…..अन्य राज्यों के शातिर अपराधियों की उत्तराखंड में सुरक्षित शरणस्थली न बनने देने के लिए उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एसटीएफ द्वारा  अपनी कार्यवाही लगातार जारी रखे हुए है।
इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ को गोवा राज्य के नार्थ गोवा जनपद के मापुसा पुलिस स्टेशन में दर्ज आपराधिक केस में फरार अभियुक्त सलमान खान पुत्र जमशेद खान निवासी 210 महबूब कॉलोनी माजरा थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को थाना नहेरु कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह उक्त मुकदमे से संबंधित गैंग का हिस्सा है जिस पर आरोप है कि वह अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो का ऑफिसर बताकर मापुसा नार्थ गोवा में मुंबई के एक बिजनेसमैन से करोड़ों  रुपये की उगाही में शामिल था जो घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी गोवा पुलिस द्वारा इसके घर पर दबी दी गई थी लेकिन अभियुक्त घर से गोवा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था ।
गिरफ्तार किए गए क्रिमिनल से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
अभियुक्त से पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त अपने परिचित इमाद निवासी बेहद सहारनपुर के साथ अगस्त 2023 में कालका दिल्ली निवासी निवेदिता शर्मा से उसके घर पर मिला जहां पर  मो.आयान ,मोहम्मद वसीद, फैजान फरजान, यासर, राज चौधरी तथा हरिद्वार निवासी भुवन अरोड़ा से अभियुक्त की मुलाकात हुई… इसके बाद इनके द्वारा मिलकर एक  ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट गैंग बनाया गया…यह गैंग इस रैकेट के तहत लड़कियों का इस्तेमाल करके अमीर बिजनेसमैन को टारगेट करता था। और उन अमीर लोगों से अश्लील काम करवाते थे और अमीर बिजनेसमैन  लोगों की रेप्युटेशन खराब करने की धमकी देकर खुद को दिल्ली में नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी होने का दावा करके उनको बंधक बनाकर, धमका व मारपीट कर उनसे मोटे पैसे ऐंठते थे।
आइये जानते हैं कैसे ल़डकियों की आड़ में होती है साजिश —
इस गंदे धंधे के शर्मनाक खेल में इन आरोपियों ने योजना बनाकर अभियुक्त निवेदिता शर्मा  के जरिए मुंबई निवासी कारोबारी को अपने जाल में फसा लिया और नार्थ गोवा में विला हाउस फॉरेस्ट कुचेलिया मापुसा को किराये में लेकर उसमे वीडियो कैमरे फिट कर योजना बनाकर  बिजनेसमैन को मिलने के लिए बुलाकर इस शातिर निवेदिता शर्मा  उस विला में रुक गयी रात्रि में उसके साथी योजना के तहत उस विल में घुस कर खुद को दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो की टीम बताते हुए अपने फर्जी दिल्ली नारकोटिक ब्यूरो के आय कार्ड दिखाकर पीड़ित का अश्लील विडिओ बनाकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए करोडो रुपए ऐंठ लिए।
 पीड़ित  के द्वारा पुलिस के पास शिकायत करने के बाद, दो संदिग्धों, निवेदिता शर्मा निवासी कालका दिल्ली और भुवन अरोड़ा निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार करते हुए घटना  का खुलासा किया गया था इसी क्रम में इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त गैंग का सरगना अभियुक्त सलमान खान घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था गोवा पुलिस द्वारा पूर्व में भी अभियुक्त सलमान खान के घर पर दबिश दी थी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग गया था । गोवा पुलिस द्वारा एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क किया एसटीएफ देहरादून  द्वारा सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त सलमान खान को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और अब कार्यवाही के लिए गोवा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
ये है एसटीएफ टीम जिसने किया बेनक़ाब –
1.नि0 अबुल कलाम
2.उ0नि0 विद्यादत्त जोशी
3.हे0काॅ0 संजय कुमार
4.हे0काॅ0 महेन्द्र नेगी
5.हे0काॅ0 देवेंद्र ममगाई
6.काॅ0 मोहन असवाल