How Much Tea To Drink भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। कई लोगों की सुबह चाय के बिना शुरू नहीं होती, जबकि कुछ लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि चाय का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक चाय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार किशोरों और युवाओं को दिन में 1 से 2 कप से अधिक कैफीन युक्त चाय नहीं पीनी चाहिए। वहीं स्वस्थ वयस्कों के लिए 3 से 5 कप ग्रीन टी तक फायदेमंद मानी जाती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

हालांकि जरूरत से ज्यादा चाय पीने पर शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे अनिद्रा, बेचैनी, सिरदर्द, घबराहट और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सीमित मात्रा में ही कैफीन का सेवन करना चाहिए।विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। वहीं भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए चाय का सेवन पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा, समय और प्रकार का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चाय की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली पर निर्भर करती है:
– किशोरों और युवाओं को पूरे दिन में 1-2 कप कैफीन युक्त चाय तक सीमित रहना चाहिए।
– स्वस्थ वयस्कों के लिए 3-5 कप ग्रीन टी तक सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
– बुजुर्गों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार चाय का सेवन करना चाहिए।
– गर्भवती महिलाओं को कैफीन की मात्रा पर खासतौर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

अधिक चाय पीने से क्या हो सकते हैं नुकसान?
हालांकि, चाय के कुछ फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आवश्यकता से ज्यादा कैफीन लेने से बेचैनी, घबराहट, नींद न आना, सिर में दर्द, पेट की समस्याएं और एंग्जायटी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं , खासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा कैफीन के सेवन का खतरा बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पूरे दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

