PCS Transfer प्रत्यूष सिंह बने सचिव HRDA – काम का मिला इनाम

PCS Transfer एक बार फिर Dhami सरकार ने अफसरों के तबादले किये हैं। इसमें बड़ा नाम देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट रहे पीसीएस प्रत्युष सिंह का है जिन्हे अब सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण बनाया गया है। वहीँ देहरादून सिटी मजिस्ट्रेट की कुर्सी पीसीएस राकेश तिवारी को दी गयी है। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की कमान देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को सौंप दी है।राकेश तिवारी (PCS) को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की के पदभार से अवमुक्त करते हुए नयी जिम्मेदारी दी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रत्यूष सिंह को प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी गोपाल राम को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने उन्हें नगर निगम रुड़की में नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया है।

शानदार उपलब्धियों के साथ नैनीताल पहुंचे सचिव मनीष सिंह PCS Transfer

इसके पहले हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव मनीष सिंह को उनके वर्तमान पद से पदमुक्त कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार अब वह अपनी वर्तमान तैनाती के तहत सचिव झील विकास प्राधिकरण नैनीताल तथा महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।

मनीष सिंह ने हरिद्वार में सचिव एचआरडीए के रूप में लंबी पारी खेलते हुए विकास कार्यों, अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई तथा विभिन्न प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व वह डिप्टी कलेक्टर और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके पदमुक्त होने के बाद फिलहाल हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद रिक्त हो गया था जिसके बाद आज शाम प्रत्युष सिंह को हरिद्वार भेजा गया है । इसके पहले प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि शासन स्तर से इस महत्वपूर्ण पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। अंदरखाने खबर थी कि कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी इस पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन सबकी उम्मीदों और दावेदारी को विराम लगाते हुए अनुभवी और बेहतरीन कार्यशैली के लिए ख़ास पहचान बनाने वाले प्रत्युष सिंह को तरजीह दी गयी है क्योंकि एचआरडीए जैसे महत्वपूर्ण प्राधिकरण में सचिव की नियुक्ति विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम मानी जाती है।


प्रशासनिक हलकों में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे शहरी विकास, आधारभूत संरचना परियोजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को देखते हुए दोनों अधिकारियों की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। शासन के इस निर्णय के बाद अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और नगर निगम रुड़की में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।