Patna Vigilance Raid बिहार की गिनती भले ही पिछड़े राज्यों में होती हो, लेकिन वहां के कुछ अधिकारी, नेता और इंजीनियर से लेकर कलर्क तक करोड़ों कमा रहे हैं। एक ऐसे ही इंजीनियर का पता शनिवार को चला है। जब बिहार विजिलेंस की टीम ने उसके घर पर छापा मारा।
Patna Vigilance Raid विजिले7 जांच में बड़ा खुलासा

Patna Vigilance Raid सख्त कार्यवाही
- Patna Vigilance Raid दरअसल संजय नाम का यह इंजीनियर किशनगंज जिले में तैनात है। विजिलेंस विभाग की इस पर काफी पहले से नजर थी। शनिवार को जब संजय के ठिकानों पर छापे मारे गए तो बरामद नोटों की गड्डियां देखकर अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। नोटो की गड्डियां गिनते-गिनते अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। बिस्तर के नीचे से कैश बरामद हुआ । संजय कुमार राय के दानापुर (Raid At Engineer Sanajay Kumar Rai) के आवास से लगभग एक करोड़ कैश, लाखों के गहने, जमीन और फिक्स डिपोजिट के कागजातों की बरामदगी हुई है. सबसे ज्यादा कैश बिछावन के नीचे से बरामद हुए हैं. लोग कहने लगे हैं कि इंजीनियर अपने बच्चों और पत्नी को नोटों की गड्डी पर सुलाते थे.

- Patna Vigilance Raid बिछावन के नीचे से मिला 1 करोड़किशनगंज में निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के कई ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग तीन करोड़ रुपए की नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को बरामद किया है. साथ ही आरोपी इंजीनियर के शहर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी मारी गई. वहीं, पटना में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि दानापुर स्थित आवास से लगभग एक करोड़ कैश, लाखों के गहने, जमीन और फिक्स डिपोजिट के कागजातों की बरामदगी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा कैश बिछावन के नीचे से बरामद हुए हैं. इस नोटों के बिस्तर पर आरोपी इंजीनियर का पूरा परिवार सोता भी था.

- Patna Vigilance Raid निगरानी को मिला करोड़ों कैश
बता दें कि निगरानी विभाग आय से अधिक संपत्ति मामले में मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक मारे गए छापों में लगभग 5 करोड़ रुपए से ऊपर की राशि बरामद की जा चुकी है. बताया जा रहा है कि अभी चार से पांच ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर लगभग 4 करोड़ से अधिक मिले हैं. वहीं, विभाग के कैसियर खुर्रम सुल्तान के आवास पर भी छापेमारी जारी जहां दस लाख रुपए मिले है.।
खबर पढ़े आत्माओं को यहां मिलती है सदगति https://shininguttarakhandnews.com/narayani-shila-mystery/

