Crime News उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पांच साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट चाकू से जला दिया गया. इस मामले में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि नर्सरी में पढ़ने वाले पांच साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चाकू से जलाया गया.मामला वाराणसी के पांडेपुर इलाके के एक प्राइवेट स्कूल का है. शिकायत के मुताबिक, बच्चे ने टीचर प्रीति कुशवाहा से टॉयलेट जाने की इजाजत मांगी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया. इसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया. इसके बाद टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं, चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया.
टीचर पर बच्चे को पीटने का भी आरोप लगा Crime News

जब बच्चा घर लौटा तो उसने इसके बारे में घरवालों को बताया. जिसके बाद घरवालों ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीचर, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए इसे दर्दनाक और खौफनाक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘ये एक बेहद गंभीर मामला है जिसका दर्दनाक और खौफनाक असर उस बच्चे पर जीवनभर हो सकता है. टीचर्स में इतनी समझ तो होनी चाहिए कि उन्हें बच्चों से हमदर्दी और इंसानियत से पेश आना चाहिए. तत्काल यथोचित कार्रवाई हो!’

छात्र ने टीचर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘सेरेन सोनी प्ले स्कूल’ में क्लास टीचर ने 5 वर्षीय छात्र अस्तित्व जायसवाल के पैंट में पेशाब कर देने पर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया। 24 जुलाई को नर्सरी के इस छात्र ने टीचर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन मना करने पर मासूम का कंट्रोल छूट गया। इससे नाराज महिला टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस पर चाकू लाल किया और इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला अकथा के जेडी नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने शनिवार को शिक्षिका, प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि उनके पांच साल के बेटे ने पैंट में पेशाब कर दिया। इससे गुस्साई शिक्षिका ने चाकू गरम कर प्राइवेट पार्ट दाग दिया। तहरीर में बताया है कि बेटा नर्सरी का छात्र हैं। वह अकथा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल में उसने अपनी शिक्षिका से बाथरूम जाने के लिए कहा। टीचर ने मना किया तो बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया। जिससे टीचर नाराज हो गई।

