Uttarakhand Weather Forcast देवभूमि में आसमानी खतरे का अलर्ट !

Uttarakhand Weather Forcast भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार 29 और 30 जुलाई को उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बिना वजह घर से बाहर न निकलने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग ने इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की है. 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है.

उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Forcast

इसी प्रकार 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी एवं नैनीताल में भारी वर्षा की आशंका है. उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जनपदों के जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं.उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

उत्तराखंड के 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी में कहीं- कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश में नदियों के उफान पर आने और पहाड़ी ढलानों के खिसकने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। कई बार तो सड़के टूटने से आवागमन भी बाधित हो रहा है और स्थानीय लोगों का जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो रहा है। मंगलवार को भी मालदेवता क्षेत्र में सल्फर पॉइंट की ओर जाने वाले रास्ते पर मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया, जबकि शेरकी रोड पर गदेरे से मलबा आने की वजह से रास्ता बंद रहा।