Captain Smit Machhar भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर ने ‘फ्लाईदुबई’ की एक फ्लाइट में हवा में होने वाले बड़े हादसे को टालकर लगभग 180 यात्रियों, जिनमें ज़्यादातर इजराइली नागरिक थे, उनकी जान बचाई. उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें दुनियाभर में हीरो की तरह देखा जा रहा है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर कई वैश्विक नेताओं ने उनकी बहादुरी को सलाम किया है. ऐसे में लोगों के मन में उत्सुकता है कि आखिर वो कौन हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित माछर ? Captain Smit Machhar

इस घटना के बाद फ्लाइट के कमांडर भारतीय कैप्टन स्मित माछर का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन हैं। इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे और वहां सीनियर कमांडर तथा लाइन ट्रेनिंग कैप्टन की भूमिका निभाई। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के आधार पर उनके पास 13 साल से अधिक का कमर्शियल उड़ान अनुभव और बोइंग 737 विमानों पर करीब 9,750 उड़ान घंटे हैं।
कॉकपिट में आखिर हुआ क्या?

घटना के दौरान विमान ने इमरजेंसी और बाद में ‘अनलॉफुल इंटरफेरेंस’ से जुड़ा ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित किया। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान ने कुछ ही समय में करीब 14,000 फीट की ऊंचाई खो दी, जिसके बाद उसे तबुक की ओर मोड़ा गया। इजराइली मीडिया और यात्रियों के बयानों में कॉकपिट में मारपीट और कैप्टन के घायल होने की बात कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स में चाकू से हमले का भी दावा किया गया है, लेकिन घटना के कारण और पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है।
को-पायलट पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश का आरोप

स्मित मच्छर की सोशल मीडिया पर भी काफ़ी तारीफ़ हो रही है. ईरान की एक महिला ने एक्स पर लिखा है, ”मेरे पति पायलट हैं. उन्होंने बताया कि पायलटों के पास कॉकपिट में एक स्विच होता है, जिससे अंदर से कॉकपिट का दरवाज़ा अनलॉक किया जा सकता है. इसलिए संभव है कि कैप्टन स्मित मच्छर ने सिर्फ़ मदद के लिए आवाज़ ही नहीं लगाई हो, बल्कि बेहोश होने से पहले उन्होंने वह स्विच भी दबाया हो, ताकि फ्लाइट अटेंडेंट और यात्री कॉकपिट के अंदर पहुंच सकें.”
”अगर कॉकपिट का दरवाजा लॉक ही रहता, तो शायद कोई अंदर जाकर विमान को बचाने में मदद नहीं कर पाता. उन्हें सलाम. उनके उस एक फ़ैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.”
तबुक में सुरक्षित उतरा विमान
विमान के तेजी से नीचे आने और कॉकपिट में हुए विवाद के बीच फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों को चिकित्सा सहायता दी गई और यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में यात्रियों की भूमिका को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कॉकपिट में घटनाक्रम किस क्रम में हुआ और विमान को सुरक्षित लैंड कराने में किसकी क्या भूमिका रही।

