उत्तराखंड की धामी सरकार ने दीपावली के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर प्रदेश के पीसीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं इनमें जहां देहरादून के सीडीओ अभिनव शाह को उत्तरकाशी भेजा गया है तो वहीं पंचायती राज निदेशक निधि यादव से चार्ज ले लिया गया है

आई आपको बताते हैं इस तबादा की लिस्ट में वह कौन-कौन से पीसीएस और आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें धामी सरकार ने नई जिम्मेदारी देकर कुछ का वजन बढ़ा दिया है तो कुछ को हल्का कर दिया है

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

