Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Unique RamLeela Uttarakhand वैसे तो पहाड़ों में रामलीला कई दशकों से मनोरंजन का मुख्य केंद्र रही है. लेकिन इस बार पिथौरागढ़ मुख्यालय की रामलीला की बात ही निराली होगी. फिलहाल, इस रामलीला के मंचन का रिहर्सल चल रहा है और इस बार के पात्र अपने अभिनय को परिपक्व करने के लिए हर रोज पिथौरागढ़ मुख्यालय के रामलीला मैदान में रिहर्सल कर रहे हैं. बता दें कि इस बार यहां की रामलीला की सबसे खास बात यह होगी कि सभी पात्रों की भूमिकाएं महिलाएं निभाएंगी….
Unique RamLeela Uttarakhand उत्तराखंड में है रामलीला की अनोखी पहचान

- Unique RamLeela Uttarakhand पहाड़ों में रामलीला का मंचन सदियों से पुरुष ही करते आए हैं, लेकिन इस बार महिलाओं ने रामलीला मंचन की कमान संभाल ली है. यहां की महिलाएं चौपाई गायन के गुर सीख रही हैं और मंचन की तालीम ले रही हैं. बता दें कि कुमाऊं भर में रामलीला का विशेष महत्त्व है. यहां गायन और अभिनय के साथ रामलीला के पात्रों का किरदार निभाया जाता है.

- Unique RamLeela Uttarakhand महिला रामलीला की आयोजक उमा पांडे ने बताया कि यह महिलाओं को आगे लाने का एक प्रयास है. यह रात्रि रामलीला 7 अक्टूबर से रामलीला मैदान में शुरू होगी. 2021 में उन्होंने महिलाओं की रामलीला की शुरुआत की थी और इस बार सभी महिला पात्रों को अभिनय के लिए तैयार किया जा रहा है. रामलीला के प्रति महिलाओं का जोश काफी काबिल-ए-तारीफ है. यहां सभी लोग रामायण के पात्रों का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित नजर आईं. यह बात रिहर्सल के दौरान उनकी मेहनत देखकर समझ में आती है. इस बार की रामलीला में बच्ची से लेकर वृद्धा तक शामिल हैं.

- Unique RamLeela Uttarakhand रावण का किरदार नीमा पाठक निभाने जा रही हैं. उन्होंने यह अवसर देने के लिए आयोजकों का आभार जताया है. सीता की भूमिका में तृप्ति होंगी. सीता का रोल अदा करने को लेकर तृप्ति बहुत उत्साहित हैं. हनुमान के अभिनय के लिए ममता पाठक का चयन हुआ है. ममता पाठक कहती हैं कि उन्हें हनुमान का पात्र निभाते हुए काफी खुशी हो रही है…
‘डिजिटल रेप’ की शिकार हुई छात्रा , आज से ही बेटी को कीजिये जागरूक https://shininguttarakhandnews.com/digital-rape-awareness-noida/

