CM Yogi Mother Savitri Devi Funeral मां की अंतिम यात्रा में रो पड़े CM योगी

CM Yogi Mother Savitri Devi Funeral  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 91 वर्षीय सावित्री देवी का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वह परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहे.

आज हरिद्वार में माँ का अंतिम संस्कार CM Yogi Mother Savitri Devi Funeral 


मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ का अपने गांव पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अंतिम दर्शन करते नजर आ रहे हैं. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बता दें कि सावित्री देवी 91 साल की थीं. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में अंतिम सांस ली. पंचूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है.

2024 में एम्स ऋषिकेश में मां का हाल जानने पहुंचे थे योगी

जून 2024 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे थे. उस समय उनकी मां सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे और मां से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी सावित्री देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. वह कुछ देर तक उनके पास रुके और बातचीत करने के बाद वहां से चले गए थे. उस समय उनकी मां को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अप्रैल 2020 में हुआ था योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 89 साल थी. वह दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे और किडनी तथा लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.पिता के निधन की खबर उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली थी, जब वह कोरोना संकट से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहते थे. वह उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे और 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे. रिटायरमेंट के बाद वह गांव में ही रहने लगे थे.