Punjab Jail : जेल में पति – पत्नी कैदियों का रोमांस कराएगी पंजाब सरकार -2 घंटे के लिए मिलेगा ख़ास कमरा 1 Amazing News

Punjab Jail पिछले दिनों पंजाब के कैदियों को एक ऐसी सुविधा दी गई , जिसकी खासी चर्चा है…. पंजाब जेल के अंदर एकांत में पति-पत्नी को मिलने की सुविधा देने वाला पहला राज्य बन गया है… इस सुविधा को लेने वाले सबसे पहले कैदी  ने कहा, ”जेल तो जेल है. कोई भी जेल हो कैदी वहाँ अकेलापन महसूस करता है. अवसाद में रहता है. लेकिन पिछले दिनों जब मेरी पत्नी मुझसे जेल में मिलने आई और हमें यहीं एकांत में कुछ घंटे बिताने दिए गए. ये मेरे लिए बड़ी राहत की बात थी.

Punjab Jail पहले ही सप्ताह में कैदियों ने 385 अर्जियां दीं

Punjab Jail : जेल में पति - पत्नी
Punjab Jail : जेल में पति – पत्नी
  • Punjab Jail इस नियम के बाद जेल में क़ैदी अपने पति या पत्नी से एकांत में मिल सकेंगे. इस अंतरंग मुलाक़ात के दौरान वो शारीरिक संबंध भी बना सकते हैं.पंजाब में पहले क़ैदियों को किसी आगंतुक या मिलने आने वाले से शारीरिक संपर्क की इजाज़त नहीं थी. उन्हें फ़ोन से बात करने या एक दूरी रखते हुए बात करने की अनुमति थी. इस दौरान उनके बीच शीशे की दीवार होती थी.
Punjab Jail : जेल में पति - पत्नी
Punjab Jail : जेल में पति – पत्नी

Punjab Jail कैदियों को कमरे में मिलता है 2 घंटे का एकांत समय

  • Punjab Jail कैदियों को पति या पत्नी से मिलने की सुविधा के तहत पहली मंज़िल पर कमरा बनाया गया है. कमरे में डबल बेड है और वॉशरूम भी. एक मेज, दो कुर्सी, एक छोटा स्टूल, पानी से भरा जग और दो गिलास भी रखे गए हैं.जेल सुपरिटेंडेंट ललित कोहली ने मीडिया से कहा कि जब पति-पत्नी की मुलाकात होती है तो कमरा बाहर से बंद रहता है. जोड़े को दो घंटे तक अंदर रहने की अनुमति होती है.इस दौरान अगर उन्हें कोई ज़रूरत महसूस हुई, तो वहाँ लगी बेल बजा सकते हैं. किसी भी अन्य जेल सुपरिटेंडेंट की तरह ही कोहली को भी पति-पत्नी को इस तरह मिलने की अनुमति देने या इसे खारिज करने का अधिकार है.
Punjab Jail : जेल में पति - पत्नी
Punjab Jail : जेल में पति – पत्नी
  • Punjab Jail कोहली आगे बताते हैं कि  इस तरह की मुलाक़ात की अनुमति देने में क़ैदी के अच्छे आचरण का रिकार्ड सबसे ज़्यादा मायने रखता है. फिलहाल इस तरह की मुलाक़ात की अनुमति सिर्फ़ पति-पत्नी को ही है.नियम के मुताबिक़ इस दौरान सारे एग्जिट प्वाइंट और खिड़कियाँ बंद कर दी जाती हैं.जेल अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मुलाक़ात का मक़सद पारिवारिक रिश्तों को और मज़बूत बनाना है. ये क़ैदियों के बेहतर चाल-चलन को बढ़ावा देगा और उन्हें जेल के नकारात्मक असर से भी बचाएगा.इससे क़ैदियों के पुनर्वास की संभावना बढ़ जाती है…

हे प्रभु ! नेताजी का चुनावी वादा – 20 में पेट्रोल 100 में सिलेंडर , दारू फ्री https://shininguttarakhandnews.com/sarpanch-candidates-manifesto/

Advertisement matter
Advertisement matter
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.