Varun Gandhi News लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के सांसद और गाँधी परिवार के सदस्य वरुण गांधी के पार्टी में आखिरी दिन चल रहे हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद एक प्रबल सम्भावना ने ज़ोर पकड़ लिया है। आपको याद दिला दें कि नेताजी के निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे तमाम नेताओं में पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी का नाम भी खूब चर्चाओं में है।
Varun Gandhi News वरुण गाँधी की कांग्रेस ज्वाइन करने की थी चर्चा

Varun Gandhi News बीते कई महीनों से अपने बयानों से पार्टी को आहात करने वाले हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता मने जाने वाले वरुण ने अखिलेश को बड़ा भाई बताया और गले मिलते हुए फोटो शेयर की। अखिलेश से मिलकर वरुण गांधी रो पड़े। दोनों के बीच की आत्मीयता देखकर कयास लग रहे हैं कि 2024 तक वरुण गांधी सपा जॉइन कर सकते हैं। यूं भी वरुण अपनी पार्टी से नाराज बताए जाते हैं। ऐसे मे अगर ये मिलाप हो जाता है तो बीजेपी के लिए यूपी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सपा के साथ गाँधी नाम जुड़ जायेगा।
इस IAS को CM धामी ने बाध्य प्रतीक्षा में भेजा – अभी और है लिस्ट में ! https://shininguttarakhandnews.com/ias-transfer-dhami-2/


