Special Report – Anita Tiwari , Dehradun

CM ISBT Reality Check मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए अचानक आईएसबीटी देहरादून पहुँच गए और लोगों से उनकी समस्या और अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया और उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण कर यात्रियों से बातचीत भी की।
CM ISBT Reality Check छापेमारी का ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा

- CM ISBT Reality Check आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जो कंपनी इस व्यवस्था को देख रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी पर शुद्ध पेयजल की पूरी व्यवस्था कि जाय। शौचालयों में स्वच्छता एवं पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आईएसबीटी का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- CM ISBT Reality Check मुख्यमंत्री ने टिकट बुकिंग काउंटर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि आईएसबीटी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसों के रवाना होने से पहले अनाउंसमेंट की समुचित व्यवस्था की जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की।

- CM ISBT Reality Check मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे राज्य में अन्य बस अड्डों का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईएसबीटी के आस पास अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाय। आईएसबीटी के आसपास सौंदर्यीकरण भी किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाए की आईएसबीटी पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहें। इस दौरे को देखते हुए अब लगता है कि आने वाले दिनों में छापेमारी का ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
वरुण गाँधी से जुड़ी बड़ी खबर आ गयी !!!! https://shininguttarakhandnews.com/varun-gandhi-news-join-sp/


