Vinice Mabansag आज दुनिया की आबादी आठ अरब पार कर गई. भले ही बढ़ती जनसंख्या चिंता का कारण हो मगर लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार 8 अरबवां बच्चा है कौन? लोग सर्च कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि किसी देश में आठ अरबवें बच्चे ने जन्म लिया है. अगर आप कयास लगा रहे हों कि ये बच्चा भारत, चीन, अमेरिका या ब्रिटेन में हुआ तो आप गलत हैं. सही जवाब में है फिलीपींस की राजधानी मनीला. दावा किया जा रहा है कि मनीला में बेबी गर्ल ने आज सुबह जन्म लिया है और वो ही 8 billionth बच्ची है.

- Vinice Mabansag संयुक्त राष्ट्र ने पहले अनुमान लगाया था कि इस साल नवंबर के मध्य तक वैश्विक मानव आबादी आठ अरब तक पहुंच जाएगी. उनका ये पूर्वानुमान बिल्कुल सही निकला. नवजात का नाम विनिस माबनसाग रखा गया है. उसकी मां मारिया मार्गरेट विलोरेंट बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को दुनिया का 8 अरबवां बच्चा माना गया है. मेरे लिए ये आशीर्वाद जैसा है. जनसंख्या और विकास आयोग (POPCOM) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लिनेथ थेरेसी मोनसाल्वे ने कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि विनिस भविष्य में विकास का रोल मॉडल बनेंगी.
Vinice Mabansag डॉक्टर ने किया 2 घंटे तक इंतजार

Vinice Mabansag अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोमियो बिटुइन ने कहा कि तो हमने अभी फिलीपींस में दुनिया के 8वें अरब बच्चे को देखा है. इसलिए हमने रात 11 बजे से करीब दो घंटे तक इंतजार किया. बीती रात नॉर्मल डिलीवरी से करीब 01 बजकर 29 मिनट में बच्ची का जन्म हुआ. POPCOM के अनुसार फिलीपींस में जनसंख्या 2022 में 1.9 प्रजनन दर के साथ धीमी गति से बढ़ रही है. इसका मतलब है कि एक मां केवल दो से कम बच्चों को जन्म देती है. यह 2017 में 2.7 प्रजनन दर की तुलना में कम है.
दरोगा की प्रेम कहानीhttps://shininguttarakhandnews.com/inspectors-love-suicide-kanpur/


