AAP Uttarakhand News : आप नेता जोट सिंह बिष्ट का खेला – 2 बड़े नेताओं को कांग्रेस से तोड़ा , Positive Politics

Special Report By – Anita Tiwari , Uttarakhand 

AAP Uttarakhand News दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को दिल्ली में दिलाई सदस्यता,

AAP Uttarakhand News जल्द पार्टी का मजबूत संगठन होगा खड़ा: जोत सिंह बिष्ट

AAP Uttarakhand News
AAP Uttarakhand News
  • AAP Uttarakhand News कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।

  • AAP Uttarakhand News दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। डॉक्टर आरपी रतूड़ी ,कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे ,लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी से आजिज आकर उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आज दिल्ली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

  • AAP Uttarakhand News प्रदेश की राजनीती में बड़ा नाम हैं जोट सिंह बिष्ट , कभी कांग्रेस को खड़ा करने वाले बिष्ट आप बदले हुए समीकरण और हालात में अरविन्द केजरीवाल की आप को उत्तराखंड में रिचार्ज करने में जुटे हैं। थोड़े समय तय ख़ामोशी से अपनी आमद दर्ज़ कराने के बाद अब जोट सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के दो बड़े चेहरों को आप से जोड़ कर खेला शुरू कर दिया है।

  • AAP Uttarakhand News  प्रदेश में कांग्रेस संगठन के भरोसेमंद फेस रहे आर पी रतूड़ी बेहद गंभीर और सुलझे हुए नेता माने जाते हैं। कांग्रेस भवन में नियमित अपनी सेवाएं देने वाले रतूड़ी और धरना प्रदर्शन के ज़रिये कांग्रेस को सड़कों पर सक्रीय दिखाने वाली पूर्व कांग्रेसी कमलेश रमन भी संघर्ष की नेता मानी जाती हैं। लेकिन बीते चुनाव में राजपुर रोड से टिकट न मिलने के बाद उनका हौसला भी डगमगा गया था। लिहाज़ा इन दोनों ही वरिष्ठ नेताओं ने आप की झाड़ू थाम ली है। इंतज़ार करना होगा कि क्या इस कड़ी में बिष्ट की लिस्ट आगे बढ़ेगी और कौन से वो चेहरे होंगे जो आप के हो सकते हैं।

ज़रूर पढ़ें – बकरी के सर वाली मां योगिनी लौटी भारत https://shininguttarakhandnews.com/yogini-statue-london/

 

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.