animall app भारतीय बाजार में आमतौर पर गाय, भैंस, बकरी और अन्य पालतू पशुओं की खरीदी-बिक्री शहर के किसी निर्धारित मार्केट में होती है, लेकिन अब जमाना बदल गया है और अब ये पशु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिकने लगे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस अनोखे बिजनेस को 2 लड़कियों ने मिलकर देशभर में शुरू किया है। बेंगलुरु में एक कमरे के ऑफिस से शुरू हुए इस स्टार्टअप startup की सालाना आय 550 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
किसानों ने नीतू और कीर्ति के आइडिया को पसंद किया animall app

एनिमाल ऐप animall app का इस्तेमाल देशभर में 80 लाख किसान कर रहे हैं और इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साढ़े 8 लाख से ज्यादा पशु बेचे जा चुके हैं। आज से कुछ साल पहले किसी किसान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि गाय, भैंस और बकरी समेत अन्य पालतू पशु मोबाइल के जरिए घर बैठे-बैठे खरीदे जा सकेंगे।
एनिमाल भी फ्लिपकार्ट, flipkart अमेजन, Amazon जोमैटो Zomato की तरह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। एनिमाल जैसे स्टार्टअप को शुरू करने का ख्याल नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा के मन में आया, जो डेयरी फॉर्मिंग में बड़ा बदलाव लाना चाहती थी। आईआईटी दिल्ली IIT Delhi से पासआउट नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा ने अपने दो दोस्तों अनुराग बिसोय व लिबिन वी बाबू के साथ मिलकर इस स्टार्टअप की शुरुआत की।
अगस्त 2019 में नीतू और कीर्ति ने इस बिजनेस को शुरू करने से पहले किसानों की राय जाननी चाही और सर्वे के जरिए काफी बातचीत की। इस दौरान किसानों ने नीतू और कीर्ति के आइडिया को काफी पसंद किया। महज 3 महीने के अंदर, नवंबर 2019 में नीतू और कीर्ति ने 50 लाख की पूंजी के साथ अपने स्टार्टअप को बड़े लेवल पर लॉन्च कर दिया। अब इस ऑनाइलन प्लेटफॉर्म से 80 लाख किसान जुड़े हुए हैं। एनिमाल को शुरुआती चरण में ही 150 करोड़ की फंडिंग हासिल हो गई।
अरे बाप रे ! क्रिकेट पिच पर हार्टअटैक से उत्तराखंडी युवक की मौत https://shininguttarakhandnews.com/heart-attack-on-pitch/