चंडीगढ़। शादी समारोह से लौट रहे एक्टिवा सवार को कार सवार तीन-चार बदमाशों ने रविवार तड़के करीब चार बजे रोक कर मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदिरा कॉलाेनी निवासी बृज मोहन ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी दादी व बहन के साथ एक्टिवा पर शिवालिक गार्डन के पास स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक शादी समारोह में गया था। तड़के करीब चार बजे जब वह इन दोनों को एक्टिवा पर लेकर घर आ रहा था तो इंदिरा कॉलोनी में स्कूल के पास सड़क पर खड़ी गाड़ी में से उतरे एक युवक ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही वह रुका तो गाड़ी में से अन्य तीन-चार युवक उतरे और मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी छीन ली। पुलिस इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल रही है ताकि आरोपियों की गाड़ी नंबर के आधार पर पहचान की जा सके।

