BJP खुले रूप से तानाशाही पर उतर आई – ज्योति रौतेला

अनीता तिवारी: देहरादून 21 दिसंबर: BJP: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनक चौक में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कनक चौक पर पहुंचे और यहां गृहमंत्री और BJP के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता कनक चौक से BJP महानगर कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे जिनको पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि BJP खुले रूप से तानाशाही पर उतर आई है। पहले अडानी मामले पर प्रधानमंत्री के घिरने पर उन्होंने इतनी उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र यानी संसद में पचास हजार रुपये की गड्डी रखवा दी और आरोप कांग्रेस सांसद पर लगा दिया लेकिन कोई सबूत या सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई।

BJP

डॉ जसविंदर सिंह गोगी महानगर अध्यक्ष ने कहा अब गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहब पर दिए अपमानजनक बयान पर घिरे तो ध्यान बंटाने के लिए ये धक्कामुक्की की नौटंकी शुरू कर दी। इस घटना का भी कोई सबूत नहीं है, कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया जा रहा है। यह केवल गृहमंत्री में बयान से ध्यान हटाने का स्तरहीन प्रयास है। खुद BJP के सांसदों ने एक सुनियोजित पटकथा के तहत विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को सदन में प्रवेश नहीं करने दिया, उनका रास्ता रोका और धक्कामुक्की की। राहुल गांधी को धक्का दे रहे सांसद को जब उन्होंने हटाया तो यह सब कहानी फैलाई जा रही है ताकि अमित शाह के बयान पर सदन में चर्चा न हो सके। कांग्रेस न तो बाबासाहब के खिलाफ गृहमंत्री के बयान मामले में भाजपा को बचने का रास्ता देगी न राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दायर होने से दबाव में आने वाली है।

कांग्रेस का जन्म ही संघर्ष के बीच और संघर्ष के लिए हुए है। आने वाले समय में यह मामले और जोरशोर से उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , पूरन सिंह रावत , विरेन्द्र पोखरियाल ,प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, ललित बद्री , डॉ प्रतिमा अनूप कपूर, देवेंद्र सिंह, राजकुमार जयसवाल, आशा शर्मा डोबरियाल ,नजमा खान ,उर्मिला थापा ,चंद्रकला नेगी ,पायल ,अनुराधा तिवारी ,आदर्श सूद, सुरेश गुप्ता , अशोक कुमार, आलोक मेहता, पूनम कंडारी, सुनील थपलियाल, जगत, संजय भारती, वीरेंद्र पवार, निहाल, राजेश पुडीर , निधि नेगी ,पुष्पा पवार ,मीना रावत ,सुशील शर्मा ,राधिका ,नीलम रावत,आदि उपस्थित थे।

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.