Story By – Anita Tiwari , Dehradun
By Election Dhami चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने प्रदेश भाजपा संगठन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस बारे में विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे।

By Election Dhami मुख्यमंत्री धामी का चंपावत से उपचुनाव लड़ना लगभग तय
- By Election Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी जल्द ही अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद धामी के लिए चंपावत सीट रिक्त हो जाएगी। (CM Dhami to contest by election from Champawat official declaration soon) 24 अप्रैल को भाजपा की अहम बैठक में सीएम धामी को चुनाव लड़ाने का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान और संगठन में चंपावत पर सहमति बन गई है, बस इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

By Election Dhami - By Election Dhami चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। नतीजों में सीएम धामी की हार के बाद कैलाश गहतोड़ी ने कहा था कि यदि पार्टी धामी को ही सीएम बनाती है तो वे अपनी सीट उनके लिए छोड़ देंगे। धामी के सीएम बनने के बाद कई अन्य विधायकों ने भी सीट छोड़ने की पेशकश की थी। लेकिन पिछले दिनों चंपावत के दौ दिवसीय दौरे पर जिस तरह सीएम ने सक्रियता दिखाई थी और क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की थी उससे इन कयासों को बल मिल गया, कि धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे।

By Election Dhami - By Election Dhami विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। अब धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है।

By Election Dhami - By Election Dhami धामी के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले चम्पावत से पार्टी विधायक कैलाश गहतौड़ी ने उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के साथ ही एक निर्दलीय और कांग्रेस के एक विधायक ने भी ऐसी ही पेशकश की।
By Election Dhami इसलिए सीएम धामी ने चुनी चंपावत सीट –

1. चंपावत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से सटा हुआ
2. दूसरी बार सीएम बनते ही सीएम का पहला दौरा चंपावत का रहा सीएम ने चंपावत के लिए कई घोषणाएं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
3.चंपावत विधानसभा में सैन्य परिवारों के वोटरों की अच्छी तादात है, जो भाजपा को परंपरागत वोटर रहे हैं।
4. खटीमा से सटा होने के कारण जातीय और क्षेत्रीय समीकरण यहां सीएम धामी के लिए फिट बैठते हैं
- By Election Dhami हाल में मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान अपने उपचुनाव के लिए सीट के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने धामी को चम्पावत से उपचुनाव लड़ने को हरी झंडी दे दी। इसके बाद पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया था।

- By Election Dhami सूत्रों ने बताया कि चम्पावत की जिला इकाई की ओर से भी मुख्यमंत्री को चम्पावत से उपचुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अब विधायक गहतौड़ी ने भी अपना त्यागपत्र प्रदेश संगठन को भेजा है। यद्यपि, सीट तभी रिक्त होगी, जब गहतौड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।
धामी सरकार में ताबड़तोड़ तबादले शुरू
https://shininguttarakhandnews.com/ias-transfer-dhami/

