Char Dham Yatra चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया।अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगा।
केदारनाथ के लिए सबसे अधिक पंजीकरण Char Dham Yatra

एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण
चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। पंजीकरण आंकड़ों से इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।यह आंकड़ा ऑनलाइन पंजीकरण का है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव, हरबर्टपुर में 50 केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। पिछले साल लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन चारधामों में दर्शन करने वालों की संख्या लगभग 49 लाख थीं।

कैसे करें पंजीकरण ?
श्रद्धालु registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं.
स्मार्टफोन यूजर्स ‘Tourist Care Uttarakhand‘ ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं.
जो लोग डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर सकते, उनके लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में ऑफलाइन काउंटर शुरू किए जाएंगे.
किसी भी सहायता के लिए विभाग ने 0135-1364 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
स्टेप बाय स्टेप कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
स्टेप 1 (अकाउंट बनाएं): वेबसाइट के होमपेज पर ‘Register/Login‘ पर क्लिक करें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर अकाउंट बनाएं. मोबाइल पर आए OTP से इसे वेरिफाई करें.
स्टेप 2 (टूर प्लान): लॉगिन करने के बाद ‘Create/Manage Tour’ पर जाएं. यहां तय करें कि आप अकेले जा रहे हैं या समूह में. यात्रा की तारीख और उत्तराखंड प्रवेश का स्थान (जैसे हरिद्वार) चुनें.
स्टेप 3 (धाम और तारीख का चयन): उन धामों को चुनें जहां आप जाना चाहते हैं. कैलेंडर में अपनी सुविधा अनुसार तारीख चुनें. यदि तारीख लाल दिख रही है, तो समझें कि उस दिन का कोटा फुल हो चुका है.
स्टेप 4 (दस्तावेज अपलोड): यात्री का नाम, उम्र, फोटो और सरकारी पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी आदि) की जानकारी भरें और स्कैन कॉपी अपलोड करें.
स्टेप 5 (सबमिट): सभी जानकारी जांचने के बाद ‘Submit’ करें. पंजीकरण सफल होने पर आपको कंफर्मेशन मैसेज और ‘Yatra Registration Card’ प्राप्त होगा.

