Congress Agitation उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अगुवाई में राज्य में लगातार हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर होते हुए कांग्रेस भवन तक मशाल जूलूस निकालकर राज्य सरकार से दरिन्दों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की गई। इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि आंखिर कब तक महिलायें अत्याचार सहती रहेंगी। उन्होंने कहा कि बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के विरूद्ध हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याओं की घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस का हल्लाबोल Congress Agitation

उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार देने के अपने वादे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साढ़े सात के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, महिलाओं की हत्या, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य में विगत एक माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का आंकड़ा सामने रखा।

महिला कांग्रेस के मुताबिक 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या हुई।

वहीँ 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, चम्पावत में महिला का बलात्कार, हरिद्वार में दलित महिला का बलात्कार के बाद हत्या करना, रूद्रपुर में एक नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या, देहरादून आईएसबीटी में सामूहिक बलात्कार, पिथौरागढ में महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला भी सामने आया हैं और भाजपा अपनी विफलता को छुपाने लिए अनर्गल बयान बाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, सुशीला शर्मा, अनीता दास, अनशुल त्यागी, पायल बहल, दीपा चौहान, अमिता चौहान, देवेन्द्र कौर, अमृता कौशल, अनिता दास, घनी माला, सन्धा थापा, रश्मि देवराडी, कुसुम, नूतन, अनुराधा, शकुन्तला, अनिता कोहली आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे
IAS बंशीधर तिवारी को 10 में से कितने नंबर ? पढ़िए जवाब https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-ias-bansidhar-tiwari-mdda/