Dehradun Mayor जनता के लिए नर्म अफसरों के लिए गर्म हूँ – सौरभ थपलियाल

Dehradun Mayor आशीष तिवारी – आपने नगर निगम को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का क्या रोडमैप बनाया है ?

सौरभ थपलियाल हमने पद संभालने के बाद काफी मंथन करने के बाद पूरा प्लान तैयार किया है। निगम वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। शहर के लोगों के लिए साफ़ और सुविधाजनक योग पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इसके साथ साथ निगम के ऐतिहासिक टाउनहाल को भी शानदार नया स्वरुप दे रहे हैं। गाँधी पार्क का फिर से नवीनीकरण कर रहे हैं। जब ये जन सुविधाएं तैयार हो जाएँगी तो निगम उसका एक शुल्क भी तय करेगा बच्चों के लिए टॉय ट्रेन , झूले और मनोरंजन के लिए चिल्ड्रन पार्क बनेगा। देहरादून में गेस्ट हॉउस की बहुत कमी है लिहाज़ा नगर निगम खुद के प्रयासों से एक शानदार गेस्ट हॉउस बनाने जा रहा है। बस कमरों की संख्या , डिजाइन और स्थान के बारे में अंतिम निर्णय लेना बाकी है…

काम के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा – मेयर

Dehradun Mayor
काटने वाले आवारा कुत्तों से शहर को निजात दिलाएंगे – मेयर Dehradun Mayor

आशीष तिवारी – बीते दिनों कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर सख्त टिप्पणी की थी लिहाज़ा देहरादून में क्या स्थिति है ,….

सौरभ थपलियाल – आवारा कुत्तों के खतरे से जुडी शिकायतें निगम को मिल रही हैं जिसपर हमारी टीम लगातार एक्टिव है निश्चित रूप से शहर वासियों को सुरक्षित और शहर को साफ़ बनाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों पर दिए गए निर्णयों और सुझाव पर संजीदा हैं और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कटखने खतरनाक कुत्तों को चिन्हित करके उन्हें पकड़ा जायेगा और सेंटर में ले जाकर उनके व्यवहार को मॉनिटर किया जायेगा। अभी इसमें विचार मंथन कर रहे हैं इसलिए थोड़ा सा समय दीजिये हम इस समस्या का स्थाई समाधान जल्द देंगे।

 शानदार चिल्ड्रन पार्क का तोहफ़ा देंगे – सौरभ थपलियाल


आशीष तिवारी – नगर निगम की रैंकिंग को देश में अव्वल बनाने के लिए क्या आप कुछ नया करने जा रहे हैं ?

सौरभ थपलियाल – अगर हमें अपनी रैंकिंग सुधारनी है और देश में ऊँची रैंकिंग छलांग लगानी है तो हर विभाग को हर अधिकारी कर्मचारी को अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा। पहले दिन से ही मेरी कोशिश है की हम टीम की तरह मिलकर ईमानदारी से अपना काम करें और यही वो मन्त्र है जिसके द्वारा हमारा निगम प्रदेश और देश में उच्चतम रैंक को हासिल कर सकता है।


आशीष तिवारी – आप सॉफ्ट छवि के नेता माने जाते हैं क्या कुर्सी पर बैठकर कभी गुस्सा आता है ?

सौरभ थपलियाल – मेरा सॉफ्ट व्यवहार केवल जनता और जन प्रतिनिधियों के लिए रहता है बाकी अधिकारियों के लिए मैं बहुत सख्त रुख रखता हूँ। क्योंकि अधिकारीयों को काम करना होता है और अगर उसमें कोई लापरवाही या कोताही होती है तो सख्त होना लाज़मी है। क्योंकि निगम में वही जनता आती है जो कहीं न कहीं पीड़ित और परेशान होती है। इसलिए मेरा मानना है की परेशान लोगों को विनम्रता और धैर्य के साथ सुनकर समाधान करने का प्रयास करना चाहिए।


आशीष तिवारी – आपका हरित देहरादून को लेकर क्या टारगेट है ?

सौरभ थपलियाल – हरित देहरादून यानि क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के लिए इस बार हमने एक लाख पौधे लगाए हैं और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक लाखवां पौधा लगाया है। अब हमारी कोशिश है उन लगाए गए पौधों को बचाने की। अब पौधे तो लगा दिए गए लेकिन उनका सुरक्षित रहना , जीवित रहना भी ज़रूरी है।

आशीष तिवारी – शहर में एलिवेटेड रोड और मलिन बस्तियों के मसले पर आपकी क्या राय है ?

सौरभ थपलियाल – देखिये शहर में लोग बढ़ रहे हैं। ट्रेफिक भी एक गंभीर चुनौती है। आज आवश्यकता है रोड ,फ्लाईओवर , बाईपास बनने की , लेकिन हमारी कोशिश है की प्रभावित परिवारों को , स्थानीय लोगों को सही तरीके से बसाने की उन्हें लाभ देने की ताकि किसी का कोई नुकसान न हो। क्योंकि सड़कें अब ऎसी नहीं रह गयी हैं जो देहरादून के बढ़ते ट्रेफिक को सम्हाल सके। ऐसे में शहरवासियों की सुगम , जाममुक्त ट्रेवल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तो बहुत ज़रूरी है।

सुधरेंगे स्कूल तो निखरेंगे नौनिहाल – सविन बंसल , डीएम https://shininguttarakhandnews.com/good-news-dehradun-dm-savin-bansal/