Dehradun Police दीपावली पर्व पर दून पुलिस को अपने बीच पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे , दीपावली के पावन पर्व पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अकेले रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के बीच पहुँची दून पुलिस, आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछ दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं , दून पुलिस से स्नेह पाकर बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद, प्यार से फेरा सर पर हाथ

मित्र पुलिस कहते हैं तो उसका भाव भी खाकी पहनने वाले के दिल में होना चाहिए…अपराधियों में डर और नागरिकों में प्रेम की भावना भरते हुए एसएसपी अजय सिंह देहरादून में इसी रिश्ते को दीपावली की रात निभाते दिखाई दिए और अपने अधिकारियों को भी एकाकी जीवन गुजारने वाले वृद्ध जनों से दिपावली की खुशी बांटने के निर्देश दिए थे क्योंकि दीपों के त्यौहार दीपावली को खुशियों और उत्साह का पर्व भी कहा जाता है, जिसे हर व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ खुशियों व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया जाता है

परंतु कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जिनके परिजन इस अवसर पर किसी कारणवश उनके पास मौजूद/ साथ नहीं होते, ऐसे सभी व्यक्तियों की पीड़ा व एकाकीपन के अहसास को समझते हुए उसे दूर करने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से दीपावली के पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा अकेले रह रहे बुजुर्ग नागरिकों के घर पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटी गयी।

भेंट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों से उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सुख- दुख की हर घड़ी में दून पुलिस के उनके साथ होने का एहसास दिलाया गया। दून पुलिस को अपने बीच पाकर तथा उनसे मिले प्यार व स्नेह के लिए सभी सीनियर सिटीजंस द्वारा पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह और उनकी टीम ने जो भावनायें दीपावली की खुशियां लोगों में बांटने की दिखाई हैं वो वर्दीधारी हर पुलिसमैन के लिए एक नजीर है कि कर्तव्य मार्ग पर मानवता और सेवा की भावना आपको समाज में विशेष सम्मान और पहचान दिलाती है….

