Dehradun Road Accident उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने 3 लड़के और लड़कियां हैं। वहीं एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं हादसे में एक लड़का बुरी तरह घायल हो गया है।
खड़े ट्रक में जा घुसी इनोवा, 6 की मौत Dehradun Road Accident
जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 2 दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे पर हुआ। यहां कार में एक साथ लड़के-लड़कियां घूमने निकले थे। कार सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है। पुलिस ने बताया कि इनोवा कार पहले कंटेनर और फिर पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
हादसे में ये हुए हताहत
हादसे में गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19), कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल(20), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23) की मौत हुई है। ये तीनों लड़किया देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली थीं। इसके अलावा ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24), कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) के तौर पर हुई है। मृतकों में कुणाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बाकी बचे लोग देहरादून निवासी थे।वहीं हादसे में घायल हुआ युवक भी देहरादून का ही रहने वाला है। उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन अग्रवाल के तौर पर हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
5 मृतक देहरादून और एक चंबा से
इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं. इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है. इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे. इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ है, उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है. वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.